दुनिया

वियतनाम के हालोंग खाड़ी में बड़ा हादसा, क्रूज जहाज के पलटने से 37 लोगों की मौत, 11 को सुरक्षित बचाया गया, पीएम ने जताया शोक

उत्तरी वियतनाम के हालोंग खाड़ी में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ. क्वांग निन्ह प्रांत में एक क्रूज जहाज (Cruise Ship), जिसमें कई पर्यटक सवार थे, अचानक आए तेज तूफान के कारण पलट गया. वियतनाम न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है. बचाव कार्य अभी भी जारी है.

तूफान आने से डूबा Cruise Ship

यह हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ, जब क्रूज जहाज (Cruise Ship) को तेज तूफान का सामना करना पड़ा. दोपहर 2:05 बजे तक जहाज का अधिकारियों से संपर्क टूट गया और बाद में यह हालोंग खाड़ी के पानी में डूब गया, जैसा कि अधिकारियों ने बताया.

Cruise Ship में सवार थे 48 यात्री

क्रूज जहाज (Cruise Ship) में उस वक्त 48 यात्री सवार थे, जिनमें 24 पुरुष और 24 महिलाएं थीं. इनमें से कई युवा और बच्चे बताए जा रहे हैं. स्थानीय मीडिया आउटलेट ने बताया कि अधिकांश यात्री वियतनामी परिवार थे जो राजधानी हनोई से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घूमने आए थे.

यह भी पढ़ें- क्या है एपस्टीन सेक्स स्कैंडल (Epstein Sex Scandal) जो ट्रंप के लिए बन गया मुसीबत, क्यों अमेरिकी एजेंसियों पर लग रहे फाइल दबाने के आरोप ?

11 लोगों को बचाव दल ने सुरक्षित बचाया

भारी बारिश और खराब मौसम के बावजूद, बचाव दल ने 11 लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला. हालांकि, कई लोग अभी भी लापता हैं, जिसके लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को हुई क्रॉनिक वेनस इन्सफिशिएंसी नाम की बीमारी, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानें व्हाइट हाउस ने क्या कहा

पीएम फाम मिन्ह चिन्ह ने हादसे को लेकर जताया शोक

प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दुर्घटना की पूरी जांच के लिए कहा. हालोंग खाड़ी वियतनाम का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है. यहां घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के 40 लाख से ज्यादा पर्यटक आए थे.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

24 minutes ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

7 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

7 hours ago