Donald Trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. राष्ट्रपति ट्रंप (Trump) के मेडिकल चेकअप में एक नई बीमारी का पता चला है, जिसकी पुष्टि व्हाइट हाउस ने की है. ट्रंप ने पैरों में सूजन के बाद मेडिकल चेकअप कराया था, जिसमें क्रॉनिक वेनस इन्सफिशिएंसी नाम की बीमारी का पता चला है.
पैरों में सूजन के बाद Trump का हुआ मेडिकल चेकअप
व्हाइट हाउस की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप के हेल्थ को लेकर दी गई जानकारी के अनुसार, अभी उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है. जांच में किसी भी गंभीर बीमारी सामने नहीं आई है. सभी रिजल्ट सामान्य हैं और पैरों में सूजन की वजह क्रॉनिक वेनस इन्सफिशिएंसी को बताया गया है. ये अक्सर 70 साल की उम्र पार चुके लोगों में आम बात होती है.
क्रॉनिक वेनस इन्सफिशिएंसी होने की पुष्टि
व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के पैरों में सूजन आने के बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया गया था, जिसमें इस नई बीमारी के बारे में पता चला है.
यह भी पढ़ें- “भारत, चीन और ब्राजील ने अगर रूस से तेल खरीदा, तो…”, ट्रंप के बाद अब धमकी पर उतरे NATO चीफ, जानें क्या कहा
टैरिफ को लेकर सुर्खियों में छाए डोनाल्ड Trump
अमेरिकी प्रेसीडेंट ट्रंप (Trump) आजकल अपने टैरिफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. उन्होंने दुनियाभर के कई देशों पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है, जिसमें कई ऐसे देश हैं, जिनपर भारी-भरकम टैरिफ लगाने की तैयारी ट्रंप (Trump) प्रशासन कर रहा है. ट्रंप के इस टैरिफ का जमकर विरोध भी हो रहा है. ब्राजील, चीन, कनाडा और मैक्सिको जैसे देश भी अमेरिका पर बदले में टैरिफ लगाने की बात कर रहे हैं. ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने हाल ही में कहा था कि अगर अमेरिका ब्राजील पर टैरिफ लगाता है, तो वह भी सख्त कदम उठाएंगे.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

