Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

9/11 के 25 साल: वो दिन जब अमेरिका दहला, 2,977 जानें गईं और बदल गई पूरी दुनिया

September 11 2001 attack: 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों को 25 साल पूरे हो गए हैं. वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन पर हुए हमलों ने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को बदल दिया. 25 साल बाद भी पीड़ितों की याद और इस त्रासदी का असर कायम है.

America September 11 2001 attack

अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमलों को 25 साल पूरे हुए

Edited by Sahil Singh

September 11 2001 attack: 25 साल बीत चुके हैं उस काले दिन से, जब 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों ने दुनिया को हिला दिया था. उस दिन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के जुड़वां टावर, पेंटागन और एक और विमान में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी. आज, 11 सितंबर 2026 को अमेरिका इस याद को जिंदा रखने की कोशिश कर रहा है, भले ही नई पीढ़ी के लिए यह घटना इतिहास की किताबों में सिमटती जा रही हो.

यादें धीरे-धीरे धुंधला रही हैं

9/11 मेमोरियल एंड म्यूजियम के अनुसार, लगभग 10 करोड़ अमेरिकी ऐसे हैं जो 2001 में या तो पैदा नहीं हुए थे या इतने छोटे थे कि उन्हें वह दिन याद नहीं. संग्रहालय अब सिर्फ याद दिलाने पर नहीं, बल्कि शिक्षा पर जोर दे रहा है. यहां प्रशिक्षित स्वयंसेवक जिनमें कई पूर्व फायरफाइटर, पुलिसकर्मी और पीड़ित परिवार के सदस्य शामिल हैं. नए आगंतुकों को बताते हैं कि क्या हुआ था. हर साल करीब 24 लाख लोग यहां आते हैं.

लंबे समय तक चलने वाला दर्द

हमले के दिन 2,977 लोग मारे गए थे (जिनमें 19 आतंकवादी भी शामिल थे). ज्यादातर मौतें वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुईं. लेकिन त्रासदी यहीं खत्म नहीं हुई.

  • हमले से जुड़ी बीमारियों से अब तक 9,400 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं.
  • घायलों की संख्या का अनुमान 6,000 से 25,000 तक है.
  • लगभग 4 लाख लोग जहरीले धुएं और मलबे के संपर्क में आए थे, जिससे उनके शरीर और मन दोनों पर असर पड़ा.

सात मौन के पल

हर साल की तरह इस साल भी सात मौन रखे जाएंगे, जो हमले के अलग-अलग पलों को चिह्नित करते हैं:
8:46 बजे – फ्लाइट 11 नॉर्थ टावर से टकराया
9:03 बजे – फ्लाइट 175 साउथ टावर से टकराया
9:37 बजे – फ्लाइट 77 पेंटागन से टकराया
9:59 बजे – साउथ टावर गिरा
10:03 बजे – फ्लाइट 93 शैंक्सविले के पास गिरा
10:28 बजे – नॉर्थ टावर गिरा

सातवां मौन इस साल पहली बार उन लोगों के नाम पढ़ने के बाद रखा जाएगा, जो बचाव, रिकवरी और उसके बाद की बीमारियों से जुड़े थे.

राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति की मौजूदगी

इस साल न्यूयॉर्क में वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस के साथ चार पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन, बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश मौजूद रहने वाले हैं. पूर्व फर्स्ट लेडीज जिल बाइडन, लौरा बुश और हिलेरी क्लिंटन भी शामिल होंगी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेंटागन में बोलेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेमोरियल साइट पर 2012 से राजनेताओं को भाषण देने से रोका गया है ताकि कार्यक्रम गैर-दलीय रहे, हालांकि ट्रंप ने इन रिपोर्ट्स से इनकार किया है.


ये भी पढ़ें: टॉप कमांडर मारा गया! इजरायल ने किया अचूक शिकार, सीक्रेट अड्डा भी तबाह


मास्टरमाइंड का मुकदमा 2028 में

खालिद शेख मोहम्मद, जो इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है और ओसामा बिन लादेन का करीबी था, जून 2028 में ग्वांतानामो बे के अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर मुकदमे के लिए पेश होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital