Bharat Express DD Free Dish

टॉप कमांडर मारा गया! इजरायल ने किया अचूक शिकार, सीक्रेट अड्डा भी तबाह

Israeli Strike Update: गाजा में हमास के खूंखार कमांडर का खात्मा और लेबनान में हिजबुल्लाह के 2 किलोमीटर लंबे अंडरग्राउंड बेस की तबाही हो गई है. इजराइल के इस ताबड़तोड़ ‘डबल अटैक’ ने मिडिल ईस्ट में खलबली मचा दी है.

Israeli military forces conducting operations in Gaza and Lebanon, resulting in the death of senior Hamas leader Farah Hamed and the complete destruction of a massive Hezbollah underground weapons and command complex

AI फोटो

Israeli Strike Update: इजराइल डिफेंस फोर्स ने गाजा पट्टी और लेबनान में एक साथ दो बहुत बड़े ऑपरेशन को अंजाम देकर हमास और हिजबुल्लाह की कमर तोड़ दी है. इजराइली सुरक्षा एजेंसियों ने एक तरफ गाजा में हमास के टॉप कमांडर फराह हामेद को मार गिराया है, तो दूसरी तरफ लेबनान में हिजबुल्लाह के हथियारों से भरे सबसे बड़े अंडरग्राउंड कमांड सेंटर को पूरी तरह तबाह कर दिया है. इन दोनों हमलों ने इजराइल के दुश्मनों में खौफ पैदा कर दिया है.

गाजा में एलीट फोर्स का शिकार बना फराह हामेद (Israel Hamas war updates)

इजराइली सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, गाजा शहर के शेख इजलिन इलाके में एक सटीक हवाई हमले में हमास का सीनियर सदस्य फराह हामेद मारा गया. इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन को इजराइल पुलिस की एलीट गिदोनिम यूनिट (यूनिट 33) ने शिन बेट और IDF के साथ मिलकर बेहद खुफिया तरीके से अंजाम दिया.

कौन था फराह हामेद?

हामेद जूडिया और सामरिया में अल-क़स्साम ब्रिगेड (Al-Qassam Brigades) की मिलिट्री काउंसिल का अहम सदस्य था. वह ‘दूसरे इंतिफादा’ के दौरान कई जानलेवा शूटिंग हमलों को अंजाम देने वाले खूंखार ‘सिलवाड सेल’ से भी सीधे तौर पर जुड़ा था. हामेद का खात्मा हमास के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है.

हिजबुल्लाह का 2 किलोमीटर लंबा बेस तबाह (Israel destroys Hezbollah Base)

गाजा के साथ-साथ IDF ने लेबनान में भी बड़ी तबाही मचाई है. दक्षिणी लेबनान के अली अल-ताहिर रिज (Ali al-Tahir Ridge) पर हिजबुल्लाह के एक बेहद गुप्त और स्ट्रैटेजिक अंडरग्राउंड कॉम्प्लेक्स को इजराइली सेना ने नेस्तनाबूद कर दिया है.

यह सुरंगों का जाल 2 किलोमीटर से ज्यादा में फैला हुआ था, जो इलाके में हिजबुल्लाह की कुख्यात ‘बद्र यूनिट’ (Badr Unit) के लिए मुख्य कमांड सेंटर का काम करता था. IDF ने इस हमले में कई घातक ड्रोन, मिसाइल, रॉकेट, छोटे हथियार और गोला-बारूद के जखीरे को स्वाहा कर दिया.

नेतन्याहू की खुली चेतावनी

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) और रक्षा मंत्री कैट्ज़ ने हिजबुल्लाह के इस बेस की तबाही की आधिकारिक पुष्टि की है. नेतन्याहू ने कड़े तेवर दिखाते हुए हिजबुल्लाह को सीधी चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने इस तबाही की जवाबी कार्रवाई करने की कोई भी जुर्रत की, तो इजराइल इसका और भी “कड़ा और भयानक जवाब” देगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read