World Religion Congress: अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य लोकेश मुनि मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान में ‘Congress of Leaders of World and Traditional Religions’ प्रोग्राम को संबोधित करेंगे. यूक्रेन-रूस, इजराइल-फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्धों और विश्व में बढ़ती धार्मिक असहिष्णुता के बीच यह कार्यक्रम 15 से 18 सितंबर तक अस्ताना में आयोजित होगा.
इस कार्यक्रम का विषय रहेगा- ‘धर्मों का संवाद: भविष्य के लिए सद्भाव’ (Dialogue of Religions: Harmony for the Future). इसमें आचार्य लोकेश मुनि जैन धर्म और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.
आचार्य लोकेश मुनि विश्व शांति दूत के रूप में रूस, यूक्रेन, इजराइल और फिलिस्तीन के प्रतिनिधियों से युद्ध विराम पर चर्चा करेंगे. साथ ही, इस्लाम, ईसाई, बौद्ध, यहूदी, हिंदू, ताओ और पारसी धर्मों के धार्मिक नेताओं के साथ वैश्विक शांति पर बैठक होगी. मास्को के पुरोहित किरिल (HH Patriarch Kirill of Moscow), अल-अजहर के ग्रैंड इमाम शेख अहमद अल-तैयब (Grand Imam of Al-Azhar Sheikh Ahmed el-Tayeb), OIC के राजनीतिक मामलों के सहायक महासचिव Youssef al-Dobey और World Fellowship of Buddhists Phallop Thaiarry President भी इसमें शामिल होंगे. यह चर्चा युद्धों की समाप्ति और धार्मिक सद्भाव पर केंद्रित होगी.
कार्यक्रम में आचार्य लोकेश मुनि समकालीन विषय ‘डिजिटल वास्तविकता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में आध्यात्मिक मूल्य’ (‘Spiritual Values in the Age of Digital Reality and Artificial Intelligence’) पर व्याख्यान देंगे. वे डिजिटल क्रांति के बीच आध्यात्मिकता की भूमिका पर प्रकाश डालेंगे. 60 देशों से 100 से अधिक धार्मिक और जन प्रतिनिधि इस आयोजन में भाग लेंगे, जो वैश्विक सद्भाव को मजबूत करने का मंच बनेगा.
विश्व शांति दूत आचार्य लोकेश मुनि विभिन्न देशों के जन प्रतिनिधियों और धार्मिक नेताओं को भारत के विश्व शांति केंद्र में शांति और सद्भाव पर आयोजित होने वाले सेमिनार में आमंत्रित करेंगे. यह पहल वैश्विक स्तर पर अहिंसा और शांति के संदेश को मजबूत करेगी. आचार्य की यह यात्रा भारत की सनातन परंपराओं को विश्व पटल पर उजागर करेगी.
Kangana Ranaut Royal Look: कंगना रनौत का पारंपरिक फैशन और रॉयल एथनिक स्टाइल महिलाओं के…
Amit Shah BIMSTEC Meeting: राजधानी नई दिल्ली में पहली बार बिम्सटेक (BIMSTEC) गृह मंत्रियों की…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रयासों से रूस और यूक्रेन एनर्जी…
Budget Home Decor Ideas Under 5000: घर को स्टाइलिश और खूबसूरत बनाने के लिए अब…
Jhansi News Today: उत्तर प्रदेश के झांसी में 15 हजार रुपये के कर्ज के तनाव…
Panchkula Police Encounter: हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के एक कुख्यात गैंग से जुड़े दो…