दुनिया

अमेरिका में चीन के लिए जासूसी करते पकड़े गए पूर्व CIA अफ़सर को 71 वर्ष की उम्र में सुनाई गई 10 साल की सज़ा

USA News: अमेरिका में चीन के लिए जासूसी करते पकड़े गए एक पूर्व CIA अफ़सर को दस साल की सज़ा सुनाई गई है. उस शख्‍स का नाम एलेक्जेंडर युक चिंग मा है, जो हांग कांग में पैदा हुआ और उसने अमेरिकी नागरिकता प्राप्‍त की थी.

न्‍यूज एजेंसी एपी ने बताया कि एलेक्जेंडर युक चिंग मा की उम्र अब 71 साल है. उसने एक अंडरकवर एफ़बीआई एजेंट के सामने अमेरिका की गोपनीय जानकारियां चीन पहुंचाने की बात स्वीकार की थी. जिसका पता चलने पर उसे अगस्त 2020 में गिरफ़्तार कर लिया गया था.

एक समझौते के तहत दायर अपनी याचिका में एलेक्जेंडर युक चिंग मा ने ये कहा कि वो बाकी की ज़िंदगी अभियोजन पक्ष के साथ सहयोग करेंगे, जिसमें सरकारी एजेंसियों के सवालों का जवाब देना शामिल था. उसकी सजा पर बुधवार को बहस हुई, जिसमें अमेरिकी सरकार की ओर से पेश हुए वकीलों ने कहा कि वो पूछताछ में पूरा सहयोग कर रहे हैं.

चीनी इंटेलिजेंस अफ़सरों तक गोपनीय सूचनाएं भेजी थीं

अमेरिकन अधिकारियों का कहना है कि एलेक्जेंडर युक चिंग मा ने CIA एजेंट रहे अपने एक रिश्तेदार के साथ साठगांठ की थी और शांघाई स्टेट सिक्युरिटी ब्यूरो में मौजूद इंटेलिजेंस अफ़सरों तक गोपनीय सूचनाएं पहुंचाईं. एलेक्जेंडर ने 1982 से लेकर 1989 के बीच उसने CIA में और फिर FBI में काम किया था.

वीडियो में हजारों डॉलर नकदी को गिनते दिखा था चिंग

संघीय अभियोजकों के मुताबिक, एलेक्जेंडर युक चिंग मा हांगकांग में एक बैठक के दौरान के रिकॉर्डेड वीडियो में सीक्रेट जानकारियों के बदले मिले 50,000 डॉलर नकदी को गिनते देखा गया था. उसके बाद उससे पूछताछ की गई थी.

हवाई में 2004 में FBI को ज्‍वॉइन किया था

रिपोर्ट्स में बताया गया कि एलेक्जेंडर युक चिंग मा ने साल 2004 में हवाई में रहते हुए FBI को ज्‍वॉइन किया था. एफ़बीआई को पहले से ही उसकी गतिविधियों के बारे में शक था. अभियोजकों का कहना है कि उसे इसलिए काम पर रखा गया ताकि उसकी निगरानी की जा सके.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

6 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

14 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

34 minutes ago

Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?

कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…

39 minutes ago

FD पूरी हो गई लेकिन नहीं निकाला पैसा? जानिए 10 साल पुराने डिपॉजिट पर कितना मिलता है ब्याज

FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…

40 minutes ago