Bjp Leader Threatens Rahul Gandhi: दिल्ली में बीजेपी नेता और पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया. तरविंदर सिंह मारवाह ने सिखों के प्रदर्शन के दौरान कहा- “राहुल गांधी सुधर जाएं नहीं तो उनका हाल वैसा ही होगा, जैसा उनकी दादी (इंदिरा गांधी) का हुआ.”
कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को धमकी देते तरविंदर सिंह की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. कांग्रेस ने वीडियो का क्लिप शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और गृह मंत्री अमित शाह से तेजिंदर पर कार्रवाई करने की मांग की है.
नेता प्रतिपक्ष की हत्या की खुलेआम धमकी दे गई: कांग्रेस
कांग्रेस के ऑफिशियल X.com हैंडिल पर एक पोस्ट में भाजपा पर निशाधा साधते हुए कहा गया, “BJP का नेता तरविंदर सिंह मारवाह देश के नेता प्रतिपक्ष की हत्या की खुलेआम धमकी दे रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप अपने पार्टी के इस नेता की धमकी पर चुप नहीं रह सकते हैं. ये बेहद गंभीर मामला है.”
कांग्रेस ने बयान में प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि आपको इस (तरविंदर सिंह मारवाह) पर कार्रवाई करनी ही होगी.
यहां वीडियो में आप देख सकते हैं कि तरविंदर सिंह मारवाह माइक लेकर कुछ सिखों के बीच खड़े हैं. प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘सिखों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ लिखे पोस्टर नजर आ रहे हैं. इसी दौरान तरविंदर सिंह मारवाह ने कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को धमकी दी.
दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं. वहां उन्होंने कुछ ऐसी बाते कही हैं, जिनका देश में विरोध हो रहा है. राहुल गांधी ने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान सिख समुदाय का भी जिक्र किया था. जिसके बाद भाजपा के सिख नेताओं ने उनकी आलोचना की.
— भारत एक्सप्रेस
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…