दुनिया

हूतियों पर अमेरिका का बड़ा हमला, मिसाइल और 3 ड्रोन नौकाएं बर्बाद, विद्रोहियों के प्रवक्ता बोले- ‘हम रुकेंगे नहीं’

America major attack on Houthi: अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक ने बुधवार को हूतियों के मिसाइलों और बम ले जाने वाली ड्रोन नौकाओं को मार गिराया है. अधिकारियों ने सुबह इसकी जानकारी दी. हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को अमेरिकी विध्वंसक यूएसएस कार्ने को निशाना बनाकर हमले किए थे. जानकारी देते हुए अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने कहा कि हूती विद्रोहियों के बम ले जाने वाले ड्रोन पर बैलिस्टिक रोधी मिसाइल ने हमला किया. जिसमें तीन नौकाएं पूरी तरह से बर्बाद हो गई.

हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने हमले की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि दो अमेरिकी युद्ध पोतों को निशाना बनाया गया था. इसके साथ ही सारी ने कहा कि युद्ध और गाजा पट्टी पर फिलिस्तीनी लोगों की घेराबंदी जारी रहने तक हम रुकेंगे नहीं. हमास और इजराइल के बीच जारी युद्ध के दौरान हूती विद्रोही हमास के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पिछले वर्ष नवंबर से लाल सागर से गुजरने वाले वाणिज्यिक पोतों को निशाना बना रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक युद्ध बंद नहीं हो जाता वे इस प्रकार के हमले जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ेंः ममता सरकार को झटका, संदेशखाली मामले में सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार

जहाजों को निशाना बना रहे हैं हूती

बता दें कि इजराइल.हमास युद्ध के बाद फिलिस्तीन के समर्थन में हूती विद्रोहियों ने लाल सागर, अरब सागर से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाना शुरू किया. इसके बाद से अमेरिकी वायुसेना लगातार एक महीने से हूती विद्रोहियों पर हमले कर रही हैं. अमेरीकी नौसेना ने हमले से जुड़े फुटेज जारी किए हैं.

जिबूती के जहाज को बनाया निशाना

इस बीच हूतियों ने सोमवार को अदन की खाड़ी में मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी के पोत को निशाना बनाया था. पोत के एक कंटेनर से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. कंपनी ने कहा कि यह पोत सिंगापुर से जिबूती जा रहा था कि तभी हूती विद्रोहियों ने उस पर हमला कर दिया. कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार मिसाइल हमले के पोत में अचानक आग लग गई. जिस पर काबू पा लिया गया. हालांकि इसमें चालक दल के किसी भी सदस्य को चोट नहीं पहुंची.

ये भी पढ़ेंः पहली अंडर वॉटर मेट्रो टनल समेत कोलकाता को पीएम ने दी 15,400 करोड़ की योजनाओं की सौगात, मेट्रो में बच्चों संग किया सफर

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

35 minutes ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

1 hour ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

1 hour ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

1 hour ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

2 hours ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

2 hours ago