दुनिया

America: “पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने हासिल की असाधारण उपलब्धियां”, अमेरिका ने हिंदू राष्ट्रवाद के मुद्दे पर कही ये बात

Antony Blinken: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एंटनी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की है. इसके साथ ही ब्लिंकन ने हिंदू राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन एंटनी दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने ये बातें कही.

ब्लिंकन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की

एंटनी ब्लिंकन ने WEF की बैठक में भारत के मानवाधिकार और हिंदू राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भी खुलकर बात की. ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका लगातार भारत से इन मुद्दों पर अपनी बात रखता रहा है. वहीं ब्लिंकन ने इस दौरान पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की. ब्लिंकन ने कहा कि पीएम मोदी के लीडरशिप में भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वो असाधारण और सफलता की कहानियों से कम नहीं हैं.

अमेरिका भारत से इस मुद्दे पर लगातार बात कर रहा

विश्व आर्थिक मंच के कार्यक्रम में तेजी के साथ बढ़ रहे हिंदू राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चिंचा व्यक्त की गई. जिसके जवाब में एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि इस मुद्दे पर अमेरिका लगातार भारत के साथ राजनयिक स्तर पर बात कर रहा है. इस बातचीत में लोकतंत्र और मानवाधिकार का मुद्दा भी शामिल रहता है.

यह भी पढ़ें-Ayodhya में प्राण प्रतिष्ठा से पहले PM मोदी ने राम मंदिर पर जारी किया डाक टिकट और दुनियाभर में श्रीराम पर जारी टिकटों पर आधारित 48 पन्नों की किताब

“दोनों देश आपसी रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जा रहे”

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की है वो असाधारण सफलता की कहानी है. जिसे हम देख रहे हैं.” ब्लिंकन ने आगे कहा कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत-अमेरिका के रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. इसके लिए दोनों देश मिलकर काम भी कर रहे हैं. दोनों देशों के रिश्ते, नई जगह और नए स्तर पर हैं. ये पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन की मेहनत का नतीजा है. विश्व आर्थिक मंच पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध पर भी बात की. उन्होंने कहा कि इजरायल बिना फिलिस्तीनी राष्ट्र के संपूर्ण सुरक्षा हासिल नहीं कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

35 minutes ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

7 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

7 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

8 hours ago