सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Prayagraj: मासूम बच्चों का अपहरण कर उनको बेचने या फिर फिरौती की मांग करने वाली दो सगी बहनों को आरपीएफ ने दबोच लिया है. आरपीएफ को सूचना मिली कि कुछ बच्चों का अपहरण हुआ है और बच्चों को कालका एक्सप्रेस से दिल्ली ले जाया जा रहा है. इस पर एक्शन में आई आरपीएफ ने प्रयागराज जंक्शन पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया. और बच्चों को बरामद कर लिया. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के रहने वाले पांच साल के मासूम को दो बहनों ने अपहरण कर लिया था और फिर दिल्ली पहुंचने के बाद बच्चे के घरवालों से फिरौती मांगने या फिर बेचे जाने की योजना थी. फिलहाल बच्चे मिलने के बाद उनके परिजनों के साथ झारखंड पुलिस को सूचना दे दी गई है. बुधवार को झारखंड पुलिस पहुंची तो बच्चे के साथ दोनों महिलाओं को भी उनके सुपुर्द किया गया.
घटना झारखंड के कोडरमा जिले से सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, यहां रहने वाले पांच साल के आर्यन को दोनों बहनों ने अपहरण कर लिया था. इसके बाद आरोपी महिलाओं ने दिल्ली ले जाकर बच्चे के घरवालों से फिरौती मांगने या फिर उनको बेचने की योजना बनाई थी. पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया है कि, अगर फिरौती नहीं मिलती तो वे बच्चे को बेच देती. तो वहीं मंगलवार की रात को आरपीएफ के कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि ट्रेन नंबर 12311 कालका एक्सप्रेस के साधारण कोच में पांच साल के आर्यन कुमार उर्फ कारू को दो स्थानीय महिलाएं अगवा कर ले जा रही हैं.
इसके बाद आरपीएफ के पोस्ट कमांडर शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में कालका एक्सप्रेस के प्रयागराज जंक्शन की छानबीन की गई. इसी दौरान जनरल कोच में दो संदिग्ध महिलाएं पांच बच्चों के साथ बैठी थीं. जब उनके पूछताछ की गई तो वे घबरा गई और किसी भी सवाल का जवाब देने में हकलाने लगीं. इस पर आरपीएफ को संदेह हो गया. कड़ाई से पूछताछ के बाद दोनों ने सच्चाई उगल दी.
आरपीएफ प्रभारी शिवकुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि, 15 जनवरी को बच्चे का अपहरण हुआ था. उसी दिन झारखंड में बच्चे के परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया था. इसी के बाद घटनास्थल का सीसीटीवी खंगाला गया तो पता चला कि दोनों महिलाएं बच्चे को अपहरण कर लेकर कहीं जा रही है. इसके बाद रात में सूचना मिली तो यहां उन्हें पकड़ा गया. झारखंड पुलिस आई थी और सभी को उनके सुपुर्द किया गया है. उन्होने बताया कि, पूजा देवी और उसकी बहन नेहा कुमारी को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आजाद मोहल्ला तिलैया जिला कोडरमा झारखंड की रहने वाली हैं. आर्यन के साथ जो अन्य अन्य बच्चे महिलाओं के साथ थे वो पूजा देवी के हैं. इसी वजह से इन लोगों पर कोई शक नहीं कर पा रहा था और ये अपने मंसूबे में लगातार कामयाब हो रही थीं.
-भारत एक्सप्रेस
Allahabad High Cour: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ किया है कि आधार कार्ड उम्र का…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…