CM Bhajanlal Sharma fire broke out in room: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा मंगलवार को राजधानी दिल्ली के दौरे पर थे. इस दौरान वे 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित जोधपुर हाउस में रुके थे. मंगलवार रात को सीएम के कमरे में साॅकेट में स्पार्क होने से आग लग गई. घटना मंगलवार रात 9 बजे की है. इस दौरान सीएम कमरे में अकेले थे और हीटर चल रहा था. जानकारी के अनुसार हीटर का प्लग जिस साॅकेट में था वह हीटर का लोड नहीं ले सका. इसके कारण साॅकेट में स्पार्क हुआ और आग लग गई.
यह भी पढे़ंः नई आबकारी नीति मामले में ED ने अरविंद केजरीवाल को जारी किया 5वां समन, पूछताछ के लिए दी ये तारीख
इसके बाद सीएम ने कमरे में रखी घंटी बजाई और पास के कमरे में सो रहे पीएसओ वहां पहुंचा और आग पर काबू पाया गया. डीजीपी यूआर साहू ने कहा मामले में इंटेलीजेंस रिपोर्ट मांगी गई है. रिपोर्ट में सुरक्षा में चुक का मामला सामने नहीं आया है. उन्होंने बताया कि सीएम के कमरे में हीटर चल रहा है. साॅकेट में आग लगने के बाद पीएसओ वहां आया उसने आग पर काबू पा लिया.
इसके बाद विद्युतकर्मी को मौके पर बुलाया गया और लाइन चेक करवाई गई. हालांकि जांच में सब कुछ नाॅर्मल पाया गया. हालांकि सीएम कुछ देर बाद उसी कमरे में सो गए. मामला इतना गंभीर नहीं था. उन्होंने बताया कि दिल्ली में सीएम की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी के पास है वे भी मौके पर मौजूद हैं. जानकारी के अनुसार जेईएन महेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…