प्लेन और हेलिकॉप्टर आपस में टकराए.
अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक विमान की बीच आसमान में हेलिकॉप्टर से टक्कर हो गई. इस टक्कर के बाद विमान नदी में क्रैश कर गया. घटना में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ, जब यात्री हजवाई जहाज एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था. अभी फिलहाल किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है. एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को रोक दिया गया है.
घटना को लेकर डीसी पुलिस ने बताया कि प्लेन की जिस हेलिकॉप्टर से टक्कर हुई है, वह मेट्रोपोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट का नहीं था. वहीं वाशिंगटन डीसी के सीनेटर जेरी मोरन ने कहा कि अभी जानकारी मिली है कि कंसास से आ रहा एक प्लेन क्रैश हुआ है.
रिपोर्ट के अनुसार, जिस प्लेन की टक्कर हेलिकॉप्टर से हुई है, वह एक छोटा यात्री प्लेन था, जिसमें 65 लोगों के बैठने की क्षमता थी. जब यह प्लेन हादसा हुआ, उस समय विमान में 60 लोग सवाल थे.
एयरलाइन कंपनी ने बयान जारी कर बताया है कि उन्हें खबर मिली है कि PSA द्वारा संचालित अमेरिकन ईगल फ्लाइट 5342 विमान, जो कि कंसास से वाशिंगटन के रीगन एयरपोर्ट पर आ रहा था, दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. अभी फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि कितने लोगों की मौत हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…
Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…
Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…
Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…
दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…