Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में सेना का Black Hawk हेलिकॉप्टर हवाई जहाज से टकराया, अब तक 30 लोगों की मौत

अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में  रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक विमान की बीच आसमान में हेलिकॉप्टर से टक्कर हो गई.

Washington DC

प्लेन और हेलिकॉप्टर आपस में टकराए.

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में  रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक विमान की बीच आसमान में हेलिकॉप्टर से टक्कर हो गई. इस टक्कर के बाद विमान नदी में क्रैश कर गया. घटना में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

लैंडिग के समय टकराया विमान

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ, जब यात्री हजवाई जहाज एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था. अभी फिलहाल किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है. एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को रोक दिया गया है.

डीसी पुलिस ने क्या कहा?

घटना को लेकर डीसी पुलिस ने बताया कि प्लेन की जिस हेलिकॉप्टर से टक्कर हुई है, वह मेट्रोपोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट का नहीं था. वहीं वाशिंगटन डीसी के सीनेटर जेरी मोरन ने कहा कि अभी जानकारी मिली है कि कंसास से आ रहा एक प्लेन क्रैश हुआ है.

प्लेन में सवार थे 60 लोग

रिपोर्ट के अनुसार, जिस प्लेन की टक्कर हेलिकॉप्टर से हुई है, वह एक छोटा यात्री प्लेन था, जिसमें 65 लोगों के बैठने की क्षमता थी. जब यह प्लेन हादसा हुआ, उस समय विमान में 60 लोग सवाल थे.

एयरलाइन कंपनी ने बयान जारी कर बताया है कि उन्हें खबर मिली है कि PSA द्वारा संचालित अमेरिकन ईगल फ्लाइट 5342 विमान, जो कि कंसास से वाशिंगटन के रीगन एयरपोर्ट पर आ रहा था, दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. अभी फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि कितने लोगों की मौत हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital