दुनिया

Donald Trump के जीतते ही Elon Musk की बेटी ने अमेरिका छोड़ने का ऐलान किया, कहा- मेरा भविष्य यहां नहीं

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी जीत के बाद, एलन मस्क (Elon Musk) की बेटी विवियन जेना विल्सन (Vivian Jenna Wilson) ने देश छोड़ने का ऐलान किया. बुधवार (6 नवंबर) को विल्सन ने थ्रेड्स पर पोस्ट किया, “मैंने कुछ समय पहले ऐसा सोचा था, लेकिन कल मेरे लिए इसकी पुष्टि हो गई. मुझे नहीं लगता कि मेरा भविष्य संयुक्त राज्य अमेरिका में है. भले ही वह केवल 4 साल के लिए पद पर हों, भले ही ट्रांस-विरोधी नियम जादुई रूप से तुरंत लागू न हों. लेकिन जिन लोगों ने स्वेच्छा से इसे वोट दिया है, वे जल्द कहीं नहीं जा रहे हैं.” विल्सन ट्रांसजेंडर हैं और 2022 से अपने पिता से अलग हो गई हैं.

मस्क से नफरत करती हैं

विल्सन की अपने पिता के प्रति फीलिंग अच्छी नहीं रही है. विल्सन मस्क से नफरत करती हैं. हाल ही में उन्होंने सार्वजनिक रूप से पिता मस्क के ट्रांसफ़ोबिया और कठोर पालन-पोषण के बारे में बात की है. उन्होंने एक घटना के बारे में भी बताया जिसने उन्हें चौंका दिया. एक इंटरव्यू में अपनी एक ट्रिप के बारे में बताते हुए विल्सन ने कहा, मैं चौथी कक्षा में थी. हम एक रोड ट्रिप पर गए थे, जिसके बारे में मुझे नहीं पता था. यह असल में एक कार का विज्ञापन था. मुझे याद नहीं है कि कौन सी कार थी. वह लगातार मुझ पर बुरी तरह चिल्ला रहे थे क्योंकि मेरी आवाज़ बहुत ऊँची थी.

मेरा बेटा जेवियर मर चुका है

SpaceX के सीईओ ने जॉर्डन पीटरसन के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कहा था, “मैंने अपने बेटे को खो दिया है, सच में मेरा बेटा जेवियर मर चुका है. वोक माइंड वायरस ने उसे मार डाला है. इसलिए मैंने उसके बाद वोक माइंड वायरस को मिटाने की कसम खाई.”


ये भी पढ़ें: मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ को दी गई विदाई, कपिल सिब्ब्ल ने कहा- आप जैसा कोई नहीं होगा


एलन मस्क ने अपनी बेटी को एक पूर्ण कम्युनिस्ट बताया, जो मानती है कि “कोई भी अमीर बुरा है. मस्क इस समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. वह अक्सर अपने सार्वजनिक मंच से सामाजिक आंदोलनों और व्यक्तियों की आलोचना करते है, जिनके बारे में उनका मानना ​​है कि वे “वोक” आदर्शों को अपनाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago