दुनिया

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने Donald Trump से कर दी बड़ी मांग, बोले- इमरान खान को सत्ता से बाहर…

पाकिस्तान के पूर्व संघीय मंत्री फवाद चौधरी ने संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को सत्ता से बाहर किए जाने की व्यक्तिगत रूप से जांच करने की अपील की.

फवाद चौधरी ने क्या कहा?

एआरवाई न्यूज के मुताबिक फवाद चौधरी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकारों का भी मानना है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन इमरान खान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटाने में ‘शामिल’ थे.

डोनाल्ड ट्रंप और इमरान खान के बीच ‘समानता’ का हवाला देते हुए चौधरी ने कहा कि अमेरिका के भावी राष्ट्रपति को भी ‘पाकिस्तान में इमरान खान के समान ही फर्जी मामलों’ का सामना करना पड़ा. चौधरी ने कहा कि 2024 के अमेरिकी चुनाव में जनता के फैसले को स्वीकार कर लिया गया, लेकिन पाकिस्तान के आम चुनावों में राष्ट्र के जनादेश की ‘अवहेलना’ की गई.

रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को पीटीआई नेशनल असेंबली मेंबर (एमएनए) ने अली मुहम्मद खान ने कहा कि पार्टी के संस्थापक इमरान खान ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर खुशी जताई है. पीटीआई नेता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को उम्मीद है कि आगामी ट्रंप प्रशासन के तहत पाकिस्तान और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध बेहतर होंगे.

ट्रंप से रिश्तों को लेकर क्या कहा?

पीटीआई नेता ने कहा, “इमरान खान ने जेल से अपनी रिहाई पर चर्चा नहीं की, उन्होंने कहा कि जो बाइडेन प्रशासन के तहत जो नकारात्मकता व्याप्त थी, वह अब समाप्त हो जाएगी. खान ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में ट्रंप के साथ उनके अच्छे और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं.”

यह भी पढ़ें- एलन मस्क और ट्रूडो के बीच है तगड़ी दुश्मनी, ट्रंप के जीतते ही कनाडाई पीएम की बढ़ीं धड़कनें, क्योंकि अब…

अली मुहम्मद खान के अनुसार, पीटीआई संस्थापक ने खुलासा किया कि उनके प्रधानमंत्रित्व काल के दौरान उन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फोन करते थे, जहां वे द्विपक्षीय संबंधों और व्यापारिक मुद्दों सहित कई विषयों पर चर्चा करते थे. पीटीआई नेता ने कहा, “खान ने कहा कि ट्रंप का पाकिस्तान के प्रति सकारात्मक रवैया था और दोनों देशों के बीच संबंध सुधर रहे थे.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

23 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

38 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

57 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago