दुनिया

जापान में सिलसिलेवार भूकंप में कम से कम आठ लोगों की मौत, कई इमारतें ढहीं

Japan: पश्चिमी जापान में आये सिलसिलेवार भूकंप के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई इमारतें, वाहन तथा नौकाएं क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. अधिकारियों ने भूकंप के खतरे के कारण चेतावनी जारी कर कुछ क्षेत्र में लोगों को अपने घरों से दूर रहने को कहा है. जापान के इशिकावा प्रांत और आसपास के इलाकों में सोमवार को एक के बाद एक भूकंप के कई झटके महसूस किये गये, जिनमें सबसे अधिक 7.6 तीव्रता का भूकंप था.

आठ लोगों की मौत 

अधिकारियों ने बताया कि वाजिमा शहर में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है. वहीं मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, कम से कम 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा, ‘‘लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है. यह महत्वपूर्ण है कि घरों में फंसे लोगों को तुरंत बचाया जाए.’’

सेना लगी बचाव कार्य में

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के लिए सेना को भी भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में भेज दिया गया है, जबकि दमकलकर्मी वाजिमा शहर में आग पर काबू पाने में जुटे हुये हैं. परमाणु नियामकों ने कहा कि क्षेत्र में परमाणु संयंत्र सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. वहीं एक वीडियो में एक कतार में काफी सारे धवस्त मकान दिखाई दे रहे हैं. गाड़ियां पलटी हुई हैं और नौकाएं डूबी हुई हैं. सुनामी के कारण समुद्र तटों पर कीचड़ है.

इसे भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानलेवा हमला, गर्दन पर चाकू से वार

सुनामी की चेतावनी ली वापस

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सोमवार को इशिकावा में सुनामी की चेतावनी जारी की थी, लेकिन मंगलवार की सुबह चेतावनी वापस ले ली गई. हालांकि, एजेंसी ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में और भी भूकंप आ सकते हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा कि उनका प्रशासन ‘‘जापानी लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए तैयार है.’’

बता दें कि 1 जनवरी को भी भूकंप के तेज झटके लगे थे. पहला भूकंप भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:40 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई. कुल 4 से अधिक तीव्रता के 21 झटके महसूस किए गए.

Rohit Rai

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

18 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

21 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

37 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

53 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

55 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

56 minutes ago