Cockroach Seizure Australia
Cockroach Seizure Australia: भारत में इस समय कॉकरोच (तिलचट्टे) के करोड़ों लोग दिवाने हो चुके हैं. कॉकरोच के नाम पर देश में राजनीतिक पार्टी तक बन गई. इस राजनीतिक पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके अमेरिका में रहते हैं, वो कुछ दिनों में भारत आने वाले हैं.
वहीं ऑस्ट्रेलिया में उन्हीं कॉकरोचों को पकड़ा जा रहा है. शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में एक अवैध पशुपालक से 1 लाख से ज्यादा जिंदा कॉकरोच जब्त किये गए हैं. यह ऑस्ट्रेलिया के इतिहास की सबसे बड़ी कॉकरोचों की जब्ती है. इन जब्त अकशेरुकी जीवों की कुल कीमत 1 करोड़ से भी ज्यादा है. वहां पर इन्हें पालना और बेचना गैरकानूनी है.
ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के मुताबिक ये कॉकरोच मेडागास्कर हिसिंग और ड्यूबिया ब्रीड के हैं. मेडागास्कर हिसिंग प्रजाति का तिलचट्टा दुनिया के सबसे बड़े तिलचट्टों में गिने जाते हैं. इनकी लंबाई 5 से 8 सेंटीमीटर तक होती है. जो किसी इंसान की उंगली से भी बड़े होते हैं.
ऑस्ट्रेलिया की जलवायु उपोष्णकटिबंधीय है, जिसके चलते यहां पर तिलचट्टों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं. पर यह कॉकरोच ऑस्ट्रेलिया में पाये जाने वाले आम तिलचट्टों से काफी बड़ा है.
मेडागास्कर हिसिंग और ड्यूबिया दोनों प्रकार के तिलचट्टों का ऑस्ट्रेलिया में आयात करना कानूनी रूप से अवैध है. इन्हें चाहे रखना, प्रजनन करना या बेचना कानूनी रूप से पूरी तरह प्रतिबंधित है.
दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने अपने कृषि और बागवानी क्षेत्रों को कीटों के प्रकोप से बचाने के लिए सख्त जैव सुरक्षा नियंत्रण कानून लागू किये हुए है. अगर कोई व्यक्ति अवैध रूप से किसी पशु, कीट या अन्य जीवों को वहां पर लाता है तो उसपर हजारों डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है.
अब ऑस्ट्रेलिया इन्हें इच्छा मृत्यु देने पर विचार कर रहा है. एक अधिकारी के मुताबिक इन कॉकरोचों का पालन करने वाले पालक के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है. जब्त किये गए कॉकरोचों को इच्छामृत्यु दी जाएगी.
ये भी पढ़ें- पटना कोचिंग कांड में बड़ा ट्विस्ट! खुद को पीड़ित बताने वाले खान सर पर ही दर्ज हो गई FIR, जाएंगे जेल?
एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया में कॉकरोचों को मारने का प्लान बनाया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ भारत में इसपर राजनीति शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी ने देश के युवाओं में जबरदस्त क्रेज बनाई है. यह पार्टी पूरी तरह से युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है. सोशल मीडिया पर इस पार्टी के लाखों फॉलोअर्स हो चुके हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…
PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण से लेकर अमृत भारत स्टेशनों और…
'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…
Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…
CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…
Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…