एक तरफ भारत में कॉकरोच पर सियासत, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया में 1 लाख से ज्यादा जिंदा कॉकरोच जब्त, दी जाएगी इच्छामृत्यु
Cockroach Seizure Australia: ऑस्ट्रेलिया में कॉकरोचों को पकड़ा जा रहा है. शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में एक अवैध पशुपालक से 1 लाख से ज्यादा जिंदा कॉकरोच जब्त किये गए हैं. यह ऑस्ट्रेलिया के इतिहास की सबसे बड़ी कॉकरोचों की जब्ती है. इन जब्त अकशेरुकी जीवों की कुल कीमत 1 करोड़ से भी ज्यादा है.





