Singapore container ship catches fire
कोलंबो से न्हावा शेवा (मुंबई) जा रहे सिंगापुर ध्वजवाहक कंटेनर जहाज MV WAN HAI 503 में जोरदार विस्फोट के बाद आग लग गई. यह हादसा केरल के कोझिकोड (बेपूर) तट से लगभग 88 नॉटिकल मील दूर समुद्र में सुबह करीब 9:30 बजे हुआ. भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) को जब इस हादसे की जानकारी मिली, तो बचाव कार्य के लिए कई जहाज और विमान तुरंत मौके पर भेजे गए.
जहाज पर कुल 22 सदस्यीय चालक दल सवार था. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 4 नाविक लापता हैं, जिनमें 2 ताइवानी, 1 इंडोनेशियाई और 1 म्यांमार नागरिक शामिल हैं. जबकि 5 नाविक घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. चालक दल ने जहाज छोड़कर लाइफ राफ्ट में समुद्र में छलांग लगा दी थी.
तटरक्षक बल की समन्वय इकाई (Maritime Rescue Coordination Centre, Mumbai) ने पास से गुजर रहे MV One Marvel नामक एक अन्य जहाज को तुरंत बचाव कार्य में लगाया. जिसने अब तक 18 नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.
घटना के बाद भारतीय तटरक्षक बल के जहाज ICGS राजदूत (New Mangalore से), ICGS अर्नवेश (Kochi से) और ICGS सचेत (Agatti से) को भी राहत व बचाव कार्य के लिए रवाना किया गया है. इसके साथ ही एक ICG Dornier विमान भी लगातार प्रभावित जहाज के ऊपर उड़ान भरकर स्थिति का आकलन कर रहा है.
जहाज इस समय समुद्र में बह रहा है और आग धीरे-धीरे अन्य कंटेनरों तक फैल चुकी है. भारतीय तटरक्षक बल ने फायर फाइटिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है. अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जहाज में किस प्रकार का माल लदा हुआ था ताकि आग से उत्पन्न संभावित खतरों को रोका जा सके.
तटरक्षक बल ने कहा है कि प्राथमिकता जीवन रक्षण, आग बुझाना और पर्यावरणीय खतरे को रोकना है. इस पूरी प्रक्रिया में DG Shipping, राज्य प्रशासन और जहाज के मालिकों के साथ समन्वय कर प्रतिक्रिया योजना तैयार की जा रही है.
यह हादसा समुद्री सुरक्षा और कंटेनर जहाजों पर लदे खतरनाक माल को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है. लापता नाविकों की तलाश और आग पर काबू पाने का काम अभी जारी है.
Aaj Ka Mausam:
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…
Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…
Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…