दुनिया

Azerbaijan Airlines का विमान Kazakhstan में दुर्घटनाग्रस्त, 30 से अधिक की मौत, 67 लोग थे सवार

Azerbaijan Airlines Plane Crashes in Kazakhstan: कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने बुधवार (25 दिसंबर) को बताया कि अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान कजाकिस्तान के अक्तौ शहर (Aktau City) के निकट दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग की चपेट में आ गया. इस हादसे में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.

The Embraer 190 विमान अजरबैजान की राजधानी बाकू (Baku) से रूस के चेचन्या के ग्रोजनी के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन ग्रोजनी में कोहरे के कारण इसका मार्ग बदल दिया गया. इसके बाद कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास विमान तब दुर्घटना का शिकार हो गया, इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा था.

विमान में 62 यात्री और पांच चालक दल के सदस्य सवार थे. कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने टेलीग्राम पर कहा, ‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 32 लोग जीवित बचे हैं, जिनमें से 22 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, कजाख परिवहन मंत्रालय ने बताया कि विमान में सवार यात्रियों में से 37 अजरबैजान, छह कजाकिस्तान, तीन किर्गिस्तान और 16 रूस के थे.

एयरपोर्ट के पास हुई दुर्घटना

घटना से संबंधित एक वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान में विमान तेजी से अपनी ऊंचाई खो रहा था और अपने दाईं ओर झुकने लगा. यह एक खुले मैदान में जमीन पर टकरा गया, जिसके साथ ही इसमें आग लग गई. दुर्घटना हवाई अड्डे के पास हुई. दुर्घटना से पहले विमान ने कई चक्कर लगाते हुए आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध किया था, लेकिन विमान का संतुलन बिगड़ गया और यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

कैस्पियन सागर के ऊपर से उड़ रहा था

ऑनलाइन फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 के डेटा से पता चला कि विमान कैस्पियन सागर के ऊपर से उड़ रहा था और अपने गंतव्य चेचन्या की ओर बढ़ रहा था. विमान रूस की प्रादेशिक सीमाओं में प्रवेश कर गया और हवाई अड्डे के पास चक्कर लगाने लगा, जिससे आपातकालीन लैंडिंग की मांग की गई. सुबह 6:28 बजे UTC (सुबह 11:58 बजे) पर विमान हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर दूर कैस्पियन सागर तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. FlightRadar24 ने कहा कि विमान ‘मजबूत GPS जैमिंग के संपर्क में था, जिसके कारण विमान खराब ADS-B डेटा संचारित कर रहा था.’

ऑटोमैटिक डिपेंडेंट सर्विलांस-ब्रॉडकास्ट

ऑटोमैटिक डिपेंडेंट सर्विलांस-ब्रॉडकास्ट (ADS-B) एक उन्नत निगरानी तकनीक है, जो विमान के पोजिशनिंग सोर्स, विमान एवियोनिक्स और ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलाकर विमान और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच एक सटीक निगरानी इंटरफेस बनाती है. समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के अनुसार, अजरबैजान एयरलाइंस ने कहा कि The Embraer 190 ने कैस्पियन सागर के पूर्वी तट पर एक तेल और गैस हब अक्तौ से लगभग तीन किलोमीटर दूर ‘आपातकालीन लैंडिंग’ की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

2 hours ago

‘मेडिकल जांच से इनकार पर मुआवजा रोकना असंवैधानिक’: इलाहाबाद HC ने निरस्त की रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त, 10 दिन में ₹3 लाख देने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…

2 hours ago