दुनिया

बलूचिस्तान में हिंसा की आग: BLA ने 39 स्थानों पर किए हमले, पुलिस थानों पर कब्जा और एयरपोर्ट्स पर धमाके

बलूचिस्तान से आ रही ताज़ा खबरों ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने प्रांत के कई हिस्सों में एक साथ 39 जगहों पर हमले कर दिए हैं. इन हमलों में पुलिस थाने, एयरपोर्ट, सुरक्षाबलों के ठिकाने और प्रमुख राजमार्ग शामिल हैं. संगठन के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने इन कार्रवाइयों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि यह अभियान अभी भी जारी है.

प्रवक्ता ने जानकारी दी कि कई पुलिस थानों पर उनका कब्जा हो चुका है और प्रमुख राजमार्गों को बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही पाकिस्तान सरकार के लिए काम करने वाले मुखबिरों को पकड़ने और सुरक्षा बलों पर निशाना साधने का दावा भी किया गया है. खनिज संसाधनों की ढुलाई कर रहे काफिलों पर भी हमले किए गए हैं.

मुखबिरों और सुरक्षा बलों पर सटीक हमले

हालात बेहद गंभीर हो चुके हैं. क्वेटा, ग्वादर, तुरबत और मस्तुंग जैसे शहरों से लगातार धमाकों और गोलीबारी की खबरें मिल रही हैं. पूरे बलूचिस्तान में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और कई जिलों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. हालांकि पाकिस्तानी सेना और अर्धसैनिक बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अब तक हालात पूरी तरह काबू में नहीं आए हैं.

BLA का कहना है कि यह सशस्त्र संघर्ष बलूच जनता के अधिकारों और आजादी की लड़ाई का हिस्सा है. संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान सरकार ने बलूचिस्तान में दमनकारी नीतियां नहीं बदलीं, तो हमलों की तीव्रता और बढ़ाई जाएगी.

BLA ने चेताया – संघर्ष और तेज होगा

आपको बता दें BLA ने यह भी कहा है कि जल्द ही इन ऑपरेशनों को लेकर एक विस्तृत आधिकारिक बयान मीडिया को जारी किया जाएगा. ज्ञात हो कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और खनिज संसाधनों से भरपूर प्रांत है, लेकिन यहां लंबे समय से आजादी को लेकर संघर्ष चल रहा है. BLA इस क्षेत्र में स्वतंत्रता और अधिकारों की मांग को लेकर सशस्त्र आंदोलन चला रही है.

फिलहाल पूरी दुनिया की नजरें बलूचिस्तान की मौजूदा स्थिति पर टिकी हुई हैं और आने वाले समय में और भी बड़े घटनाक्रम सामने आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद, उत्तराखंड सरकार ने दिया आदेश

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

55 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago