Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद, उत्तराखंड सरकार ने दिया आदेश

उत्तराखंड सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी किया है. उत्तराखंड सरकार के आदेश के मुताबिक, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री की सारी हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद हैं. ये सेवाएं अगले आदेश तक के लिए बंद रहेंगी.

चारधाम यात्रा के तहत बाबा केदारनाथ जाने वाली सभी हेलीकॉप्टर सेवाओं को बंद कर दिया गया है. सभी हेली सेवाओं को अगले आदेश तक के लिए बंद किया गया है. उत्तराखंड सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी किया है. उत्तराखंड सरकार के आदेश के मुताबिक, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री की सारी हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद हैं. ये सेवाएं अगले आदेश तक के लिए बंद रहेंगी.

चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं को बंद करने का कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्रों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिसका भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है. इससे पहले, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी.

हालात को देखते हुए तैयारियों के दिए निर्देश

सीएम पुष्कर धामी ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई के दृष्टिगत सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही वहां तैनात प्रशासनिक इकाइयों को चौकस रखने के निर्देश दिए.

प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयां, सर्जिकल उपकरण और अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इसके अलावा सीएम धामी ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को राज्य में आवश्यक खाद्य सामग्री, राशन और पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है.

वहीं राहत और बचाव दलों को भी तैयार रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके. बैठक के दौरान अफवाहों से बचने और जनता को सही समय पर जानकारी देने के लिए सूचना विभाग को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए. हमारी सरकार के लिए देवतुल्य जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और हम किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.


ये भी पढ़ें: Ind-Pak War: सियालकोट के लूनी में आतंकी लॉन्च पैड तबाह, बीएसएफ बोली- भारत की रक्षा करने का हमारा संकल्प अटल


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital