दुनिया

Bharat pakistan Tension: अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर से बात करने के बाद एस. जयशंकर को किया फोन, जानें क्या हुई बात

US Secretary speaks with EAM Jaishankar: भारत-पाकिस्तान की तनावपूर्ण स्थिति के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की. केंद्रीय मंत्री ने इसकी पुष्टि की. वहीं अमेरिकी विदेश विभाग ने भी बातचीत को लेकर एक बयान जारी किया है.

एस. जयशंकर ने दी जानकारी

एस. जयशंकर ने एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा- सुबह अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो (Marco Rubio) से बातचीत हुई. भारत का दृष्टिकोण हमेशा संतुलित और जिम्मेदाराना रहा है और आज भी ऐसा ही है. वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस के हवाले से कहा गया कि, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की. रुबियो (Marco Rubio) ने दोनों पक्षों को तनाव कम करने और सीधी बातचीत बहाल करने के तरीके तलाशने की सलाह दी, ताकि गलतफहमी से बचा जा सके.

उन्होंने भविष्य के विवादों को टालने के लिए मदद की पेशकश करते हुए कहा कि ‘अमेरिका ने रचनात्मक वार्ता का प्रस्ताव भी रखा है.’ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने शनिवार सुबह पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बात की थी. उन्होंने तनाव कम करने का आग्रह किया.

टैमी ब्रूस ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बात की. इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों से तनाव कम करने के तरीके खोजने का आग्रह किया और भविष्य में संघर्ष टालने के लिए रचनात्मक वार्ता शुरू करने में अमेरिका की सहायता की पेशकश की.

Marco Rubio ने पाक आर्मी चीफ से की थी बात

मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से ऐसे समय में बात की थी, जब पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्रों पर लगातार ड्रोन से हमला किया जा रहा है, जिसका भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है. वहीं, भारतीय सेना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि भारत के हमले में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की कायराना हरकत का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पाक ने 26 ठिकानों पर किया हमला, लेकिन हर अटैक को इंडियन आर्मी ने किया नाकाम

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, “पाकिस्तान की इन हरकतों के बाद तुरंत जवाबी हमले का एक्शन लिया गया. रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहमयार खान पर पाक सैन्य ठिकानों पर सटीक हथियारों और लड़ाकू जेट से हमला किया गया. सियालकोट का एयरबेस भी टारगेट किया गया. कम से कम कोलेटरल डैमेज की क्षति हमने निश्चित की. पाकिस्तान ने नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय एयर रूट का गलत इस्तेमाल किया.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

12 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

18 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

29 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

31 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

33 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

46 minutes ago