दुनिया

बांग्लादेश में चुनाव हों, इसलिए अंतरिम सरकार को पूरा सहयोग करूंगा, कुछ भी हो जाए साथ खड़ा रहूंगा: आर्मी चीफ वक़ार जमान

Bangladesh News: बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद अंतरिम सरकार बनी थी. अगले चुनावों तक देश को ये अंतरिम सरकार ही चलाएगी. बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वक़ार-उज़-ज़मान ने कहा है वे देश में प्रमुख सुधारों को पूरा करने में अंतरिम सरकार की हर हाल में मदद करेंगे.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, जनरल वक़ार-उज़-ज़मान ने कहा कि हम अपने देश में प्रमुख सुधारों को पूरा करने में अंतरिम सरकार की हर हाल में मदद करेंगे, ताकि अगले डेढ़ साल (18 महीने) में देश में चुनाव हो सकें. रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में जनरल वक़ार ने कहा, “मैं उन (अंतरिम सरकार के प्रमुख युनूस ख़ान) के साथ खड़ा रहूंगा, चाहे कुछ भी हो जाए, ताकि वो अपना मिशन पूरा कर सकें.”

युनूस खान के साथ बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वक़ार-उज़-ज़मान.

मुल्क में अब स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने पर ध्यान

गौरतलब हो कि अंतरिम सरकार के प्रमुख युनूस ख़ान ने पदभार संभालने के बाद न्यायपालिका, पुलिस और वित्तीय संस्थानों में ज़रूरी सुधारों का वादा किया है, जिससे कि देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो सके. हालां​कि, अभी वहां अल्पसंख्यकों पर हमलों तथा बांग्लादेशी मुक्ति वाहिनी से जुड़े नेताओं के घरों पर बवाल की खबरें आती रही हैं. इन घटनाओं पर युनूस ने कहा कि अब स्थिति नियत्रंण में हैं.

‘एक से डेढ़ साल के बीच लागू हो लोकतांत्रिक व्यवस्था’

हालिया बयान में बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने बांग्लादेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल करने के लिए भी कहा. उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को एक से डेढ़ साल के बीच लागू किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों से धैर्य रखने की बात पर भी ज़ोर दिया.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

20 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

29 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

35 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago