देश

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला: दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले में आरोपी Christian Michel James की जमानत याचिका को किया खारिज

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में आरोपी क्रिश्चयन मिशेल जेम्स को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है. दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई के मामले में क्रिश्चयन मिशेल जेम्स की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. हालांकि ईडी के मामले में दायर जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने क्रिश्चयन मिशेल जेम्स की ओर से दायर जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि जेम्स की यह दलील स्वीकार नहीं की जा सकती है कि उसे इस आधार पर जमानत पर रिहा किया जाए कि वह मामले में आधी सजा काट चुकी है. जेम्स ने सीआरपीसी की धारा 436 ए के तहत जमानत मांगी थी, जिसमे कहा गया था कि किसी व्यक्ति को जमानत पर रिहा किया जा सकता है, यदि उसमें अपराध के लिए निर्धारित अधिकतम सजा का आधा हिस्सा पूरा कर लिया है.

मिशेल को 4 दिसंबर 2018 को दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था और तब से वह हिरासत में है. एक दशक से अधिक समय से इस मामले की जांच चल रही है. करीब 3600 करोड़ रुपये का यह कथित घोटाला अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों की खरीद से संबंधित है.

ये भी पढ़ें- डीयू छात्र संघ चुनाव के दौरान दीवारों और सड़कों पर लगे पोस्टर-बैनर, दिल्ली हाई कोर्ट ने जाहिर की नाराजगी

बता दें कि निचली अदालत ने सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि समग्र तथ्यों और परिस्थितियों, आरोपों की गंभीर प्रकृति, अपराध की गंभीरता और आरोपी के आचरण को देखते हुए उसे नहीं लगता कि यह जमानत देने के लिए उपयुक्त मामला है. सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में अपनी जमानत याचिका में मिशेल जेम्स ने कहा था कि जांच के लिए उसकी जरूरत नहीं है और उसने जांच में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की. मिशेल ने कहा था कि आरोपी ने कभी भी कानून की प्रक्रिया से बचने की कोशिश नहीं की और उसे आगे हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

4 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

5 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

22 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

36 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

59 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

2 hours ago