दुनिया

शेख हसीना के बाद बांग्लादेश में ‘तारिक युग’ का आगाज, PM ने संभाली सत्ता; जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

Bangladesh New PM Tarique Rahman: पूर्व पीएम शेख हसीना की सरकार के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों और सत्ता परिवर्तन के बाद अब बांग्लादेश में नई स्थायी सरकार ने कार्यभार संभाल लिया है. हाल ही में हुए आम चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के प्रमुख तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान को पारंपरिक बंगभवन की बजाय जातीय संसद के साउथ प्लाजा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

बांग्लादेश में विपक्ष का नेता कौन?

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान को 13वीं बांग्लादेश संसद में विपक्ष का नेता चुना गया है. वहीं नेशनल सिटिजन्स पार्टी (NCP) की संयोजक नाहिद इस्लाम विपक्ष का मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) बनाया गया है.

नई सरकार में मंत्रियों ने संभाला कार्यभार

बांग्लादेश में BNP की अगुवाई में बनी नई सरकार में कई वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. सलाहुद्दीन अहमद को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अमीर खसरू महमूद चौधरी वित्त और योजना मंत्रालयका कार्यभार संभालेंगे, जबकि खलीलुर रहमान को विदेश मंत्रालय दिया गया है.

इसके अलावा, जाहिर उद्दीन स्वपन ने सूचना एंव प्रसारण मंत्री के रूप में शपथ ली. नई कैबिनेट में कुल मिलाकर 25 मंत्रालयों का बंटवारा किया गया है, पढ़िए पूरी सूची.

  1. मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास और सहकारिता मंत्रालय की शपथ ली.
  2. मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद- मुक्ति युद्ध मामलों का मंत्रालय
  3. इकबाल हसन महमूद तुकू- बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय
  4. AZM ज़ाहिद हुसैन- महिला और बाल मंत्रालय, सामाजिक कल्याण
  5. अब्दुल अवल मिंटू- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  6. मिजानुर रहमान मीनू- भूमि मंत्रालय
  7. निताई रॉय चौधरी- सांस्कृतिक मामलों का मंत्रालय
  8. मोहम्मद असदुज्जमां- कानून, न्याय और संसदीय मामलों का मंत्रालय
  9. काजी शाह मोफ़ज्जल हुसैन कैकोबाद- धार्मिक मामलों का मंत्रालय
  10. अरिफुल हक चौधरी- श्रम और रोजगार मंत्रालय, प्रवासी कल्याण और विदेशी रोज़गार
  11. खानदेकर अब्दुल मुक्तदिर- वाणिज्य, उद्योग, कपड़ा और जूट मंत्रालय
  12. शाहिद उद्दीन चौधरी एनी-  जल संसाधन मंत्रालय
  13. एहसानुल हक मिलन- शिक्षा, प्राइमरी और मास एजुकेशन मंत्रालय
  14. अमीन उर राशिद- कृषि, मत्स्य पालन और पशुधन मंत्रालय, खाद्य मंत्रालय
  15. अफरोजा खानम- नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्रालय
  16. असदुल हबीब दुलु- आपदा प्रबंधन और राहत मंत्रालय
  17. जकारिया ताहिर- आवास और सार्वजनिक निर्माण मंत्रालय
  18. दीपेन दीवान- चटगांव पहाड़ी इलाकों के मामले मंत्रालय
  19. सरदार एमडी सखावत हुसैन बकुल- स्वास्थ्य और परिवार नियोजन मंत्रालय
  20. फकीर महबूब अनम- डाक, दूरसंचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  21. शेख रबीउल आलम- सड़क परिवहन, पुल, रेलवे और शिपिंग मंत्रालय

बीएनपी की चुनावी जीत

शपथ ग्रहण से पहले (BNP) के निर्वाचित सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना था. बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बीएनपी ने 297 में से 209 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया. वहीं बाग्लादेश जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिलीं. दूसरी ओर, अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया गया था.


ये भी पढ़ें: यूनुस के राइट हैंड खलीलुर रहमान बने बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री, जानिए भारत के लिए क्या हैं मायने?


पीएम मोदी ने दी थी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव परिणामों के बाद तारिक रहमान को जीत की बधाई दी थी. दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में पीएम मोदी ने बांग्लादेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया.

उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देश न केवल पड़ोसी हैं, बल्कि गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों से जुड़े हुए हैं. पीएम मोदी ने क्षेत्र में शांति, स्थिरता, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

3 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

8 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

29 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

2 hours ago