मोहम्मद यूनुस.
बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व पीएम शेख हसीना के भारत में शरण लेने के बाद से दोनों देशों के बीच रिश्तों में काफी कड़वाहट आई है. इसी कड़ी में अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है. हालांकि अन्य 4 देशों से भी बांग्लादेश नेअपने राजदूतों को वापस बुलाया है. जिनमें ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल, बेल्जियम और संयुक्त राष्ट्र शामिल है.
भारत में बांग्लादेश (Bangladesh) के उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान समेत जिन राजदूतों को वापस बुलाया गया है, उनको लेकर दावा किया जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में ये सभी लोग रिटायर होने वाले थे.
बांग्लादेश सरकार ने साल 2022 में मुस्तफिजुर रहमान को भारत में उच्चायुक्त नियुक्त किया था. मुस्तफिजुर इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश के स्थायी प्रतिनिधि के अलावा स्विटजरलैंड और सिंगापुर में भी राजदूत रह चुके हैं.
यह भी पढ़ें- Israel ने अगर ईरान के खिलाफ की कार्रवाई तो दिया जाएगा जवाब: राष्ट्रपति पेजेशकियन
बता दें कि बांग्लादेश (Bangladesh) में आरक्षण को लेकर शुरू हुए छात्र संगठनों के नेतृत्व में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे. जिसके चलते तत्कालीन पीएम शेख हसीना को पद से इस्तीफा देना पड़ा था. बाद में उन्हें मजबूरी में देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी थी. शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद अंतरिम सरकार का गठन किया गया था. जिसकी कमान नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को सौंपी गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…
ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…
Unipolar vs Bipolar Depression: यूनिपोलर और बाइपोलर डिप्रेशन में कई लक्षण समान हो सकते हैं,…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस…
अयोध्या पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने…