शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है.
Navratri 2024 Day 2 Puja Vidhi Mantra Bhog Aarti: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है. ब्रह्मचारिणी की पूजा से भक्तों को आरोग्य, सौभाग्य, आत्मविश्वास और दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है. कहा जाता है कि मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा से व्यक्ति कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं होता है. इस साल शारदीय नवरात्रि में ब्रह्मचारिणी माता की पूजा 4 अक्टूबर को की जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा-विधि, मंत्र, भोग और आरती.
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा शास्त्रीय विधि-विधान से करें. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा करें. मां ब्रह्मचारिणी की पूजा क दौरान पीले रंग का वस्त्र पहनना शुभ माना गया है. पूजन के दौरान ब्रह्मचारिणी माता को पंचामृत अर्पित करें. इसके साथ ही उन्हें रोली, अक्षत, चंदन इत्यादि चढ़ाएं. इसके अलावा मां ब्रह्मचारिणी को पीले रंग के फूल अर्पित करें. मां ब्रह्मचारिणी को दूध से बनी पीली वस्तुओं का भोग लगाएं. साथ ही मां ब्रह्मचारिणी के मंत्रों का उच्चारण करें. घी या कपूर से माता की आरती करें.
या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू
देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा
ओम् देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः
यह भी पढ़ें: कब है अष्टमी और नवमी? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पारण का समय
जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता
ब्रह्मा जी के मन भाती हो
ज्ञान सभी को सिखलाती हो
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा
जिसको जपे सकल संसारा
जय गायत्री वेद की माता
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता
कमी कोई रहने न पाए
कोई भी दुख सहने न पाए
उसकी विरति रहे ठिकाने
जो तेरी महिमा को जाने
रुद्राक्ष की माला ले कर
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर
आलस छोड़ करे गुणगाना
मां तुम उसको सुख पहुंचाना
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम
पूर्ण करो सब मेरे काम
भक्त तेरे चरणों का पुजारी
रखना लाज मेरी महतारी
शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चमेली का फूल अर्पित करें. मान्यता है कि यह फूल उन्हें बेहद प्रिय है.
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में 9 दिन रखते हैं व्रत, तो इन नियमों का जरूर करें पालन; मां दुर्गा हर वक्त बरसाएंगी कृपा
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…