Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बांग्लादेश ने भारत सहित 5 देशों से अपने राजदूतों को वापस बुलाया, जानें क्या है वजह

बांग्लादेश सरकार ने साल 2022 में मुस्तफिजुर रहमान को भारत में उच्चायुक्त नियुक्त किया था.

Bangladesh

मोहम्मद यूनुस.

बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व पीएम शेख हसीना के भारत में शरण लेने के बाद से दोनों देशों के बीच रिश्तों में काफी कड़वाहट आई है. इसी कड़ी में अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है. हालांकि अन्य 4 देशों से भी बांग्लादेश नेअपने राजदूतों को वापस बुलाया है. जिनमें ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल, बेल्जियम और संयुक्त राष्ट्र शामिल है.

किया जा रहा ये दावा

भारत में बांग्लादेश (Bangladesh) के उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान समेत जिन राजदूतों को वापस बुलाया गया है, उनको लेकर दावा किया जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में ये सभी लोग रिटायर होने वाले थे.

2022 में हुई थी नियुक्ति

बांग्लादेश सरकार ने साल 2022 में मुस्तफिजुर रहमान को भारत में उच्चायुक्त नियुक्त किया था. मुस्तफिजुर इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश के स्थायी प्रतिनिधि के अलावा स्विटजरलैंड और सिंगापुर में भी राजदूत रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Israel ने अगर ईरान के खिलाफ की कार्रवाई तो दिया जाएगा जवाब: राष्ट्रपति पेजेशकियन

Bangladesh में हुआ था प्रदर्शन

बता दें कि बांग्लादेश (Bangladesh) में आरक्षण को लेकर शुरू हुए छात्र संगठनों के नेतृत्व में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे. जिसके चलते तत्कालीन पीएम शेख हसीना को पद से इस्तीफा देना पड़ा था. बाद में उन्हें मजबूरी में देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी थी. शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद अंतरिम सरकार का गठन किया गया था. जिसकी कमान नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को सौंपी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest