दुनिया

Donald Trump की ताजपोशी से पहले फ्रांस के PM बड़ा दावा: यूरोप पर हावी हो जाएगा अमेरिका, कुचला जाएगा फ्रांस

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ताजपोशी पर दुनियाभर की निगाहें लगी हुई हैं. दुनिया भर के नेता इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इसी बीच, फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रैंकोइस बायरू (Francois Bayrou) ने एक अहम दावा किया है. उन्होंने सोमवार को ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले कहा कि अगर फ्रांस और यूरोप डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों का सामना करने के लिए कदम नहीं उठाते हैं, तो वे उनके दबदबे, कुचले जाने और हाशिए पर जाने के खतरे में होंगे.

फ्रांस के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

फ्रांस के प्रधानमंत्री ने कहा, “राष्ट्रपति के उद्घाटन के साथ एक ऐसी राजनीति पर मुहर लगी है, जो बेहद प्रभावशाली और दबदबा कायम करने वाली है. अगर हम अब भी कुछ नहीं करते हैं, तो हम पर प्रभुत्व स्थापित किया जाएगा, हमें कुचल दिया जाएगा और हमें हाशिए पर डाल दिया जाएगा. आगे की राह फ्रांस और यूरोप के लोगों पर निर्भर है.”

अमेरिका में शपथ ग्रहण की तैयारियां

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. इस बार दशकों में पहली बार राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह खुले में न होकर अमेरिकी संसद के भीतर आयोजित किया जा रहा है. ऐसा कड़कड़ाती ठंड की वजह से हो रहा है.

“तीसरे विश्व युद्ध को रोकूंगा” – ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं मध्य पूर्व (जिसे पश्चिम एशिया के रूप में भी जाना जाता है) में अराजकता को रोकूंगा. मैं तीसरे विश्व युद्ध को होने से रोकूंगा. आपको अंदाजा भी नहीं है कि हम कितने करीब हैं.”

दरअसल, 2023 से यूक्रेन रूस के खिलाफ डटा हुआ है, और उसे मुख्य रूप से अमेरिकी नेतृत्व वाले पश्चिमी देशों के गठबंधन का समर्थन प्राप्त है. जो बाइडेन प्रशासन ने यूक्रेन की पूरी मदद की है, लेकिन ट्रंप लगातार युद्ध को समाप्त करने की ओर इशारा करते रहे हैं.

ट्रंप की मध्य पूर्व में सक्रियता

डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को पश्चिम एशिया के मुद्दों में पहले ही शामिल कर लिया है. इस क्षेत्र के लिए उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ अमेरिकी टीम का हिस्सा थे, जिसने इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम कराने में मदद की थी. यह संघर्ष विराम रविवार से प्रभावी हुआ.

अवैध प्रवासियों पर कड़ा रुख

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अमेरिका में अवैध प्रवास को समाप्त करने के लिए तेज़ी से कदम उठाएंगे. उन्होंने कहा कि अपने उद्घाटन भाषण में वह ऐसी घोषणाएं करेंगे, जो “हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए दुनिया का सबसे आक्रामक और व्यापक प्रयास साबित होगा.”

जलवायु और आर्थिक नीतियां

ट्रंप ने कहा कि वह तेल की खोज और ड्रिलिंग को बढ़ावा देने के लिए जलवायु नियमों में कटौती करेंगे. इसे उन्होंने “Liquid Gold” कहा. इसके अलावा, वह अमेरिकी कंपनियों को वापस लाने, ‘अमेरिकी खरीदो और अमेरिका को मजबूत बनाओ’ की नीतियों को लागू करने, करों और नौकरशाही को कम करने और सरकारी मामलों में पारदर्शिता बढ़ाने की योजना बना रहे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि वह जॉन एफ. कैनेडी, रॉबर्ट एफ. कैनेडी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्याओं से जुड़े रिकॉर्ड जल्द जारी करेंगे.


इसे भी पढ़ें-  “मैं तीसरे विश्व युद्ध को होने से रोकूंगा…”, शपथ ग्रहण से पहले बोले Donald Tump 


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

कद छोटा पर दिमाग बड़ा! साइकिल चलाने के लिए बच्चों ने किया गजब जुगाड़, वीडियो VIRAL

सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…

11 minutes ago

Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच जानिए आज आपके शहर में क्या है सोना-चांदी का भाव?

Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…

14 minutes ago

PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…

28 minutes ago

रावण मरा नहीं… भारत के 34 गांवों में बसा! जानिए लंकेश के नाम दर्ज इन गांवों का अनोखा सच

Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…

38 minutes ago

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

52 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

52 minutes ago