दुनिया

दिल्ली ब्लास्ट का दुख: भूटान नरेश ने थिम्पू के स्टेडियम में बुलाई ‘विशेष प्रार्थना सभा’

Delhi Red Fort Blast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूटान दौरे के बीच दिल्ली में लाल किला के पास हुए भयावह कार ब्लास्ट में 9 लोगों की दुखद मौत पर भारत के मित्र देश भूटान ने गहरी संवेदना और एकजुटता दिखाई है. भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने इस त्रासदी पर सिर्फ औपचारिक दुख व्यक्त नहीं किया, बल्कि थिम्पू के चांगलीमेथांग स्टेडियम में हजारों भूटानी लोगों के साथ मिलकर दिल्ली के विस्फोट पीड़ितों के लिए विशेष प्रार्थना भी की.

पीएम मोदी ने भी अपने संबोधन में स्वीकार किया कि वह ‘भारी मन’ से यहां आए हैं, लेकिन उन्होंने कड़ा संदेश दिया कि इस घटना के पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी का भूटान दौरा पहले से शेड्यूल था. इसलिए इस रद्द करना मुश्किल था पर दिल्ली ब्लास्ट पर PM मोदी की नजर हमेशा बनी हुई है. दिल्ली में हुए विस्फोट को लेकर भूटान के नरेश ने संवेदना व्यक्त की है.

नरेश ने स्टेडियम में की प्रर्थना सभा

दिल्ली विस्फोट के चलते लोगों के मन में काफी डर बैठ गया है. पर ये विस्फोट में भारत के मित्र देश भूटान के नेतृत्व ने 10 नवंबर को गई बहुमूल्य जानों की दुखद क्षति पर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की तथा विस्फोटों से प्रभावित सभी लोगों के लिए विशेष प्रार्थना की है. साथ ही भूटान के महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने थिम्पू के चांगलीमेथांग स्टेडियम में हजारों भूटानी लोगों के साथ दिल्ली में हुए विस्फोट के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की.

भूटान और भारत के बढ़ते रिश्ते

पीएम मोदी ने कहा कि भूटान में ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल के आयोजन के दौरान भारत से भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों का प्रदर्शन हमारे दोनों देशों के गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक संबंधों को दिखाता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दौरा पुनात्सांगछू-II हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के उद्घाटन के साथ हमारी सफल ऊर्जा साझेदारी में एक और बड़ा मील का पत्थर भी साबित होगा.

ये भी पढ़ें: धमाके में शामिल कार की मिनट-टू-मिनट डिटेल, 10 घंटे की मूवमेंट और 100 सीसीटीवी से खुला राज, पूरी कहानी आई सामने

पीएम मोदी ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट को लेकर कहा कि इस घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. मोदी 2 दिन के दौरे पर आज ही भूटान पहुंचे हैं. उन्होंने स्पीच देते हुए कहा कि वे यहां पर भारी मन से आए हैं. कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना से सभी के मन को दुखी कर दिया है.

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago