दुनिया

पाकिस्तान में दहशत! इस्लामाबाद में ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के बाहर विस्फोट, 6 लोग गंभीर घायल

Islamabad Judicial Complex Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के बाहर जोरदार धमाका हुआ है. स्थानीय मीडिया के अनुसार इस हादसे में करीब 6 लोग घायल हो गए हैं.

समा टीवी के अनुसार धमाके की आवाज पुलिस लाइंस हेडक्वार्टर तक सुनाई दी, जिससे आस-पास के इलाकों में दहशत फैल गई. अफरातफरी के बीच इमरजेंसी टीमें और सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंची. धमाके के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि धमाका कोर्ट की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में हुआ. धमाके से कई गाड़ियों को नुकसान हुआ और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पीआईएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉन न्यूज के मुताबिक धमाका इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में हुआ है.

हम न्यूज आउटलेट के अनुसार बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच मलबे की जांच कर रहा है. फिलहाल पता नहीं लग पाया है कि धमाका किसी लगाए गए डिवाइस, गैस सिलेंडर या मैकेनिकल खराबी के कारण हुआ है. धमाके के बाद पूरे न्यायिक परिसर को खाली करा लिया गया है.

ये भी पढ़ें- लाल किला ब्लास्ट में 9 मौतें! CJI बीआर गवई ने जताया दुख, दोहराई न्यायिक प्रतिबद्धता

खैबर पख्तूनख्वा में भी मंगलवार को हुआ हमला

मंगलवार सुबह ही पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के काफिले पर हमले की खबर आई. इस भीषण विस्फोट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह एक आईईडी ब्लास्ट था, जिसमें 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए.

स्थानीय मीडिया के अनुसार पाकिस्तानी सेना और फ्रंटियर पुलिस के जवान सोमवार की देर रात को लोनी पोस्ट से लौट रहे थे. तभी डेरा इस्माइल खान जिले के पास यह धमाका हुआ. यह एक आत्मघाती हमला था. ये हमला अफगानिस्तान से सटे वजीरिस्तान जिले में कैडेट कॉलेज के मुख्य द्वार के पास हुआ था. इसे आत्मघाती हमला बताया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago