BLA Drone Attacks On Pakistan Army: बलूचिस्तान में सक्रिय सशस्त्र विद्रोही संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाइयों को और तेज कर दिया है. BLA की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, उसके संगठन की एरियल और ड्रोन वॉरफेयर यूनिट ‘QAHR’ ने पिछले कुछ दिनों में बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में चार बड़े ड्रोन हमलों को अंजाम दिया है, जिसमें कम से कम छह पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं.
संगठन के प्रवक्ता जियांद बलूच (Jeeyand Baloch) के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में मस्तुंग और कलात जिलों को मुख्य रूप से निशाना बनाया गया है.
14 नवंबर (मस्तुंग का कुर्दगाप इलाका): BLA ने खुफिया विंग ‘Zirab’ से मिली सटीक जानकारी के आधार पर पाकिस्तानी सेना के एक काफिले की गाड़ी को ड्रोन स्ट्राइक से उड़ा दिया, जिसमें एक सीनियर अधिकारी समेत दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. इस हमले का एक वीडियो भी ‘Hakal’ नामक चैनल पर जारी किया गया है.
9 और 11 नवंबर (मस्तुंग का खदकोचा क्षेत्र): BLA ने पाकिस्तानी सेना के मुख्य कैंप और सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से कई बम गिराए, जिसमें तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए और भारी वित्तीय नुकसान हुआ.
5 नवंबर (कलात का मंगचार क्षेत्र): मंगचार इलाके में आर्मी कैंप और वाहनों को निशाना बनाकर तीन ड्रोन हमले किए गए, जिसमें एक सैनिक की मौत हुई और कम से कम तीन अन्य घायल हो गए.
इस बीच, पाकिस्तान सेना के जनसंपर्क विभाग (ISPR) ने भी इन हमलों और कैजुअल्टीज की पुष्टि की है. पाकिस्तानी सेना के आधिकारिक सूत्रों ने स्वीकार किया है कि हालिया ड्रोन हमलों में उनके सीनियर सैन्य अधिकारियों और जवानों को निशाना बनाया गया है.
ये भी पढ़ें: ना ठाकुर, ना ब्राह्मण… जिस पर यह समाज मेहरबान, उसी के हाथ आती है यूपी की सत्ता! CM योगी ने किसे किया याद?
विश्लेषकों का मानना है कि बलूच विद्रोहियों द्वारा अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक और मानवरहित एरियल हथियारों का यह बढ़ता इस्तेमाल पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी और नई चुनौती बनता जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र में तनाव और अधिक गहरा गया है.
Nepal Chapter Book Review: वरिष्ठ पत्रकार संदीप के पाण्डेय की किताब 'नेपाल Chapter' भारत-नेपाल सीमा…
Semiconductor Jobs in India: भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री तेजी से विस्तार कर रही है.अगले 3…
PM Modi On Uttarakhand Bus Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड हादसे पर गहरा दुख…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने शिवसेना के संस्थापक…
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद के लोनी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चेन स्नैचिंग का आरोपी दीपक…