दुनिया

Libya Boat Accident: लीबिया से यूरोप जा रही नाव समंदर में पलटी, 61 लोगों की मौत, 1 साल में 2250 लोग डूबे

Libya Boat Accident: उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में एक बड़ा हादसा हो गया. 86 शरणार्थियों से भरी एक नाव उत्तर-पश्चिमी तट जुवारा से रवाना होने के बाद ऊंची लहरों में फंसकर पलट गई. जिसमें 61 लोगों की मौत हो गई. लीबिया स्थित इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने इस हादसे की जानकारी दी.

नाव में कुल 86 लोग सवार थे- IOM

IOM ने बताया कि उत्तर पश्चिमी तट जुवारा से नाव रवाना हुई थी. नाव जब बीच समंदर में पहुंची तो ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं. जिसमें नाव ने अपना नियंत्रण खो दिया और पलट गई. नाव में कुल 86 लोग सवार थे. ये सभी लोग नाइजीरिया, गाम्बिया और अन्य अफ्रीकी देशों के रहने वाले थे. ये लोग ट्यूनिशिया के रास्ते इटली जा रहे थे. ये लोग हमेशा यूरोप पहुंचने के लिए खतरनाक समुद्री यात्राओं का जोखिम उठाते रहते हैं.

नाव में सवार 61 लोगों की मौत हो

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने हादसे को लेकर आगे बताया कि नाव में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे सवार थे. नाव में सवार 61 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोगों को बचा लिया गया है. जिन लोगों को सुरक्षित बचाया गया है उन्हें लीबिया के एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया है. सभी को चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई है. सभी की स्थिति बेहतर है.

एक साल में 2250 से अधिक की मौत हो चुकी है

IOM के प्रवक्ता फ्लेवियो डि जियाकोमो के मुताबिक, इस साल अब तक भूमध्यसागरीय प्रवासी मार्ग से आने वाले लोगों में 2250 से अधिक की मौत हो चुकी है. इन आंकड़ों से इस बात का पता चलता है कि समुद्र में लोगों की जान बचाने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Malta Ship Hijacked: समुद्री लुटेरों ने अरब सागर में माल्टा का जहाज हाइजैक किया, बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने भेजा अपना युद्धपोत

जून में हुआ था बड़ा हादसा

बता दें कि इससे पहले जून 2023 में ग्रीस के दक्षिणी तट पर पेलोपोनीज क्षेत्र से करीब 75 किलोमीटर दूर प्रवासियों से भरी एक नाव पलट गई थी. जिसमें 750 से ज्यादा लोग सवार थे. इसमें सिर्फ 107 लोगों को ही बचाया जा सका था. इस हादसे में सबसे ज्यादा पाकिस्तान, सीरिया और मिस्र के लोग थे. हादसे के बाद 82 शवों को बरामद किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

12 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

15 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago