देश

Lucknow: पीएसी के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने 2001 में संसद पर हुए हमले को लेकर कही ये बात, बोले जल्द दूर की जाएंगी पदोन्नति की विसंगतियां

Lucknow: पीएसी के 76वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में कहीं भी उपद्रव या चुनाव हो तो पीएसी बल ही याद किया जाता है. इस मौके पर 2001 में संसद में हुए हमले को याद करते हुए कहा कि “जब 2001 में देश की संसद में हमला हुआ था, उस समय उत्तर प्रदेश PAC के जवानों के पराक्रम के कारण उस हमले को निष्फल करने में सफलता प्राप्त हुई थी.” इसी के साथ आगे कहा कि पीएसी बल में महिलाओं को भी स्थान प्राप्त हो, इस दृष्टि से प्रदेश सरकार ने जनपद लखनऊ, गोरखपुर और बदायूँ में 3 महिला बटालियन की स्वीकृति दी है.

 

मनाया जाएगा शताब्दी वर्ष

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण को जारी रखते हुए आगे कहा कि देश की आजादी और पीएसी के स्थापना दिवस का शताब्दी वर्ष एक साथ मनाया जाएगा, लिहाजा इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी जाएं. उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में पीएसी बल कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम योगदान दे रहा है. धार्मिंक, सार्वजनिक कार्यक्रमों, विशिष्ट महानुभावों की सुरक्षा, यातायात ड्यूटी, यूपी 112, एसटीएफ, एटीएस, एसडीआरएफ में पीएसी बल उल्लेखनीय कार्य कर रहा है. इस मौके पर सीएम ने पीएसी में पदोन्नति की विसंगतियों को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया और कहा कि इसके लिए गृह विभाग को निर्देश दिया जा चुका है. जल्द इसकी घोषणा होगी ताकि पीएसी बल का मनोबल बना रहे.

ये भी पढ़ें- Azamgarh: आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट को मिला DGCA का लाइसेंस, अगले हफ्ते शुरू होगी लखनऊ के लिए पहली उड़ान

पहले की सरकारों नें थी संकीर्ण सोच

सीएम योगी ने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों में पीएसी बल को लेकर संकीर्ण सोच थी. उन्होंने 46 कंपनियों को समाप्त कर दिया था जिसे हमने पुनर्जीवित किया है. वर्तमान में पीएसी की 35 वाहिनियों में 273 कंपनियां पूरी तरह क्रियाशील हैं. पीएसी के 10,584 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी.

पुलिस मार्डन स्कूलों को मिलेगा नया फर्नीचर

इस मौके पर सीएम ने कहा कि पीएसी कर्मियों के बच्चों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 90 फीसद सफलता अर्जित की है. हम पुलिस मार्डन स्कूलों को नया फर्नीचर खरीदने के लिए धनराशि देने जा रहे हैं. इसके अलावा 31 वाहिनियों में प्रत्येक में 200 कर्मियों के लिए बहुमंजिला आवासीय इमारतों का निर्माण कराया जा रहा है. इस मौके पर डीजीपी विजय कुमार ने कहा कि पीएसी का गौरवशाली इतिहास रहा है. अंत में एडीजी पीएसी केएस प्रताप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago