दुनिया

गर्लफ्रेंड को हमास ने बनाया बंधक तो बॉयफ्रेंड का दिखा इमोशनल लव, आतंकियों से मांगी दया की भीख

Israel vs Hamas War: इजरायल में म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान हमला कर हमास आतंकियों ने सैकड़ों इजरायली नागरिकों को बंधक बना लिया था. जिसमें इनबार हैमन नाम की एक छात्रा भी शामिल है. इनबार म्यूजिक फेस्टिवल में वॉलेंटियर के तौर पर सेवाएं देने के लिए शामिल हुई थी. हमले के दौरान इनबार और उसके दोस्तों ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन आतंकियों ने उसे पकड़कर बंधक बना लिया था.

गर्लफ्रेंड की सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार

अब इनबार हैमन के ब्वॉयफ्रेंड नोम एलन ने उसकी सुरक्षित वापसी को लेकर गुहार लगाई है. उसने हमास आतंकियों से कहा है कि जितना संभव हो सके, उसपर दया करें और उसे जिंदा रखे. इसके साथ ही खाना-पानी देते रहें.

खाना-पानी देते रहें- नोम एलन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हमास के दो आतंकी मोटरसाइकिल से इनबार को घसीटते हुए लेकर जा रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद इनबार के ब्वॉयफ्रेंड एलन ने उसकी सुरक्षित वापसी को लेकर सरकार से गुहार लगाई है. नोम एलन ने द मैसेंजर से कहा,”दुर्भाग्य से मोटरसाइकिल पर दो आतंकी ठीक उसी समय आए और उन्होंने इनबार को पकड़ लिया और उसे गाजा लेकर चले गए. हमास से बस इतना ही कह रहे हैं कि जितना संभव हो सके इनबार पर दया करें और उसे जिंदा रहने दें.”

सरकार से मदद के लिए की अपील

नोम एलन का कहना है कि वे आतंकियों से ज्यादा तो उम्मीद नहीं कर सकते हैं, लेकिन इंसान बने रहने की उम्मीद जरूर कर रहे हैं. एलन ने हमास आतंकियों से अपील की है, कि इनबार को खाना-पानी और इलाज मुहैया करवाते रहें. इसके साथ ही उन्होंने इजरायली और ब्रिटेन सरकार से भी कहा है कि इनबार को लाने के लिए हर संभव प्रयास करें. जिससे वो जिंदा वापस लौट आए.

यह भी पढ़ें- स्लीपिंग बैग, सर्जिकल सामान और 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर फिलिस्तीन रवाना हुआ विमान, भारत ने भेजी मदद

इसके साथ ही नोम ने विश्वास जताया कि उनकी गर्लफ्रेंड जल्द ही हमास आतंकियों के कब्जे से वापस लौटेगी. इसके लिए सरकार को उचित कदम उठाने की जरूरत है. बता दें कि इससे पहले नोम ने अपने मकान मालिक पर इनबार के हिस्से का किराया मांगने भी आरोप लगाया था. उसने कहा था कि मकान मालिक धमकी दे रहे हैं कि अगर किराया नहीं भरा तो घर से सामान निकालकर फेंक देंगे, लेकिन मकान मालिक ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

21 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

24 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago