Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

स्लीपिंग बैग, सर्जिकल सामान और 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर फिलिस्तीन रवाना हुआ विमान, भारत ने भेजी मदद

इजरायल-हमास के बीच छिड़े युद्ध के बीच भारत ने फिलिस्तीन के पीड़ितों के लिए मानवीय सहायता भेजी है.

भारत ने फिलिस्तीन के लिए भेजी मदद

भारत ने फिलिस्तीन के लिए भेजी मदद

Israel Hamas War: इजरायल-हमास के बीच छिड़े युद्ध के बीच भारत ने फिलिस्तीन के पीड़ितों के लिए मानवीय सहायता भेजी है. भारतीय एयरफोर्स का विमान C-17 विमान आपदा राहत सामग्री और मेडिकल से जुड़ी चीजों को लेकर रवाना हो गया है. फिलिस्तीन को मदद भेजे जाने की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी.

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “फलीस्तीन के लोगों के लिए लगभग 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर IAF C-17 की उड़ान मिस्र में एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ है. भारत की तरफ से भेजी गई राहत सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं.”

फिलिस्तीन को मदद भेज रहे कई देश

बता दें कि इजरायल हमास के बीच छिड़ी जंग को देखते हुए दुनिया के कई देश फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए राहत सामग्री भेज रहे हैं. फिलिस्तीन को मानवीय सहायता देने के लिए विश्व के कई देशों ने लोगों से अपील की थी. जिसके बाद अब कई देश फिलिस्तीन के युद्ध पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को फोन कर बॉर्डर खोलने की अपील की थी.

पीएम मोदी ने की थी राष्ट्रपति से बात

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा के एक अस्पताल पर हुए हमले के बाद फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से फोन पर बात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत पर दुख जताया था.

यह भी पढ़ें- वेस्ट बैंक की अल-अंसार मस्जिद पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, बड़े हमले की प्लानिंग कर रहे थे हमास के लड़ाके

हमास ने इजरायल पर किया था हमला

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को हमास आतंकियों ने इजरायल में घुसपैठ करके रॉकेट हमला कर दिया था. जिसमें करीब 1400 लोगों की मौत हो गई थी. इसी हमले के बाद इजरायल ने युद्ध की घोषणा कर दी थी. इजरायल तभी से गाजा पट्टी में बमबारी कर रहा है. रविवार को इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में भी एयर स्ट्राइक की. जिसमें वेस्ट बैंक में एक मस्जिद को निशाना बनाया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital