दुनिया

BRICS Summit 2024: कजान में हुए ग्रैंड वेलकम पर PM Modi का पोस्ट, कहा- ये ऐसा जुड़ाव जो किसी और से मिलता नहीं

BRICS Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को रूसी शहर कजान पहुंचे. जहां एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया. जिसके लिए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा है कि “एक ऐसा जुड़ाव जो किसी और से नहीं मिलता! कज़ान में स्वागत के लिए आभारी हूँ. भारतीय समुदाय ने अपनी उपलब्धियों से पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति की लोकप्रियता भी उतनी ही खुशी देने वाली है.”

प्रधानमंत्री मोदी के कजान के होटल कॉर्स्टन पहुंचने पर रूसी समुदाय के कलाकारों ने उनके स्वागत में नृत्य की प्रस्तुति दी. इसी बीच रूस से एक खास वीडियो सामने आया है, जहां पीएम मोदी का रूसी समुदाय के लोगों ने कृष्ण भजन से ग्रैंड वेलकम किया. इसका वीडियो सामने आया है, 44 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी के सामने रूसी लोग हाथ जोड़कर कृष्ण भजन गा रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी भी हाथ जोड़कर उनका कृष्ण भजन बड़े ध्यान से सुनते हैं. पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब पीएम मोदी का विदेशी धरती पर अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया हो.

गायत्री मंत्र का हुआ था पाठ

प्रधानमंत्री मोदी के रूस के कजान में होटल कॉर्स्टन पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने अभिवादन स्वीकार किया और उनसे बातचीत भी की. इससे पहले जब पीएम मोदी 21वें आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने लाओस पहुंचे थे, तब भी इसी तरह का कुछ नजारा देखने को मिला था, जहां वियनतियाने के होटल डबल ट्री में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों ने गायत्री मंत्र का पाठ किया था. उस वक्त भी पीएम मोदी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ था.

द्विपक्षीय बैठकों पर रहेगी नजर

गौरतलब है कि पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के न्योते पर 22-23 अक्टूबर को रूस पहुंचे हैं. जहां मेजबान रूस की अध्यक्षता में 16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. पीएम मोदी के ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है.

(समाचार एजेंसी IANS की फीड के साथ)

यह भी पढ़ें- “हमारे रिश्ते ऐसे कि हमें ट्रांसलेटर की जरूरत नहीं”, जानें, PM Modi के साथ बैठक में ऐसा क्यों बोले राष्ट्रपति पुतिन

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

क्या चीन के दबाव में नितिन नवीन ने पाकिस्तान को दिया था SCO का न्योता? जानें क्या है चंडीगढ़ के भाषण का सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा…

2 minutes ago

हो गया फैसला…; 50% बढ़ेंगी सीट, 25 साल का लॉक इन पीरियड; महिला आरक्षण पर क्या? जानें मोदी कैबिनेट के फैसले

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार…

1 hour ago

रूस में 16 साल के ‘भारत के AI किड’ के मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन: पीएम मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ विजन को सराहा

शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संतुलित इस्तेमाल पर राउल के विचारों की सराहना करते हुए…

1 hour ago

’10 दिन में फैसला करो’; ममता से बगावत ऋतब्रत पर भारी, कलकत्ता हाईकोर्ट से मिला फटका

Calcutta High Court On Ritabrata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के 3…

1 hour ago

मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: सभी राज्यों में 50% बढ़ेंगी लोकसभा की सीटें

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी राज्यों की लोकसभा…

2 hours ago

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से बनेगी बात: नीति आयोग के रोडमैप से समझिए कैसे मिलेगी पहली ‘अच्छी’ नौकरी

भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…

2 hours ago