हमास के 2200 ठिकाने तबाह
इजरायल और हमास के बीच छिड़े युद्ध से हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं. इजरायली सेना लगातार गाजा पट्टी पर हमले कर रही है. वहीं हमास के आतंकी भी अटैक कर रहे हैं. जिसमें अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. इसी बीच ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली इजरायल दौरे पर पहुंचे. जहां पर उन्होंने हमास की तरफ से दक्षिणी इजरायल पर किए गए हमले के बाद वहां का हाल जानने पहुंचे थे. तभी रॉकेट से हमले की चेतावनी वाला सायरन बजना शुरू हो गया.
सायरन बजते ही ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली अपनी जान बचाने के लिए सड़क पर भागते हुए नजर आए. क्लेवरली ने भागकर एक शिविर में शरण ली. जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें विदेश मंत्री तेजी के साथ दौड़ लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
ब्रिटेन के विदेश मंत्री दक्षिणी इजरायल के ओफकिम शहर में हमले के पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे. जहां उनका हालचाल जाना. इजरायल के विदेश मंत्रालय ने वीडियो को X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” देखें जब यूके के एफएम जेम्स क्लेवरली दक्षिणी ओफकिम के दौरे पर थे. तभी हमास रॉकेट हमले की चेतावनी देते हुए एक सायरन बजने लगा. यह वह वास्तविकता है जिसके साथ इजरायली हर दिन रहते हैं.”
दूसरी तरफ इस घटना को लेकर क्लेवरली ने खुद X पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि ” आज मैंने लाखों लोगों द्वारा प्रतिदिन अनुभव किए जाने वाले अनुभव की एक झलक देखी. यही कारण है कि हम इजराइल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. ”
इजरायल के हमलों में अब तक 1100 लोगों की मौत हुई है. जबकि 5000 से ज्यादा लोग घायल हैं. करीब 535 रिहायशी इमारतें तबाह हुई हैं, करीब 2.5 लाख लोग बेघर हो गए. उधर, हमास की ओर से भी इजरायल के शहरों में गाजा पट्टी से रॉकेट दागे जा रहे हैं.
बता दें कि 7 अक्टूबर की सुबह हमास ने तावड़तोड़ इजरायल पर 5 हजार रॉकेट से हमला कर दिया था. जिसमें हजारों इजरायली नागरिकों की मौत हो गई थी. हमास के हमले के जवाब में इजरायल ने सख्त कार्रवाई करते हुए आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. फिलिस्तीन के सैकड़ों नागरिकों की मौत हो चुकी है. इजरायली पीएम नेतन्याहू ने हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि ” हम हमास पर ऐसी कार्रवाई करेंगे, जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा, हमास को मिट्टी में मिला देंगे. उन्होंने कहा कि ये युद्ध हम नहीं चाहते थे, लेकिन इसे बर्बर तरीके से थोपा गया है. इजरायल ने इस युद्ध को शुरू नहीं किया था, लेकिन खत्म हम करेंगे.”
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…