देश

PM Modi In Uttrakhand: उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी, पार्वती कुंड पहुंचकर की पूजा-अर्चना, आदि कैलाश के किए दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (12 अक्टूबर) को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे. जहां उन्होंने सबसे पहले जोलिंगकोंग पहुंचकर पार्वती कुंड की पूजा-अर्चना की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कैलाश व्यू प्वॉइंट से आदि कैलाश के दर्शन किए. देवभूमि उत्तराखंड को प्रधानमंत्री आज 4200 करोड़ रुपये की सौगात देंगे. जहां पर पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी आईटीबीपी और बीआरओ के अधिकारियों से बात करेंगे.

पीएम मोदी ने अपने पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना करने के बाद X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं. यहां से आदि कैलाश के दर्शन से भी मन आह्लादित है. प्रकृति की गोद में बसी अध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने देश के सभी परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की.”

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी

उत्तराखंड दौरे पर जाने से पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” देवभूमि उत्तराखंड के जन-जन के कल्याण और राज्य के तेज विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. इसे और गति देने के लिए पिथौरागढ़ में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करूंगा. यहां के गुंजी गांव में लोगों से संवाद का सुअवसर भी मिलेगा. अपने इस दौरे में आध्यात्मिक महत्त्व के पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम में दर्शन और पूजन की भी उत्सुकता से प्रतीक्षा है.”

यह भी पढ़ें- Train Accident: ‘अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगाई…तेज झटका लगा और पटरी से उतर गई ट्रेन’, गार्ड ने बताया आंखों देखा हाल

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

20 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

39 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

45 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

53 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

1 hour ago