दुनिया

ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी की यात्रा से भारत-ब्रिटेन संबंधों में मजबूती आने की उम्मीद

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी बुधवार को अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी से संबंधित आगे की चर्चाओं के मद्देनजर उनकी यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, “उनकी इस यात्रा से भारत-ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच संबंध भी मजबूत होंगे.

वाणिज्य, व्यापार और रणनीतिक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच वार्ता

विदेश मंत्री डेविड लैमी की नई दिल्ली यात्रा का फोकस व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द पूरा करने की बातचीत पर होगा. डेविड लैमी बुधवार शाम को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे. संभावना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के अलावा वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और एनएसए अजीत डोभाल से भी बातचीत करेंगे.

लेबर सरकार के सत्ता में आने के बाद पहली उच्च स्तरीय बातचीत

बता दें कि ब्रिटेन में प्रधानमंत्री किएर स्टारमर की लेबर सरकार के सत्ता में आने के बाद दोनों पक्षों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय बातचीत होगी. ब्रिटेन के पीएम ने इस महीने की शुरुआत में पदभार संभालने के बाद विदेश मंत्री जयशंकर से बात की थी. उन्होंने भारत-ब्रिटेन के लोगों, व्यापार और संस्कृति के बीच गहरे संबंधों और यूनिक मित्रता की सराहना की थी.

विदेश मंत्री डेविड लैमी गुरुवार सुबह भारत से रवाना हो जाएंगे. लाओस में आसियान विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो रही है, जिसमें भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी हिस्सा लेंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Prashant Rai

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago