Final Lunar Eclipse of 2025: साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज रात 9:56 बजे से शुरू होगा. यह पूर्ण चंद्रग्रहण, यानी ब्लड मून, भारत में 3 घंटे 28 मिनट तक दिखाई देगा, जिसमें 82 मिनट तक चांद लाल-नारंगी रंग में नजर आएगा. 27 जुलाई, 2018 के बाद यह भारत में दिखने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. इस दौरान पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आएगी, जिससे चांद पर उसकी छाया पड़ेगी. इसे देश के हर हिस्से से बिना किसी चश्मे या फिल्टर के नंगी आंखों से देखा जा सकता है. हालांकि, टेलीस्कोप से यह नजारा और साफ दिखेगा.
यह चंद्रग्रहण भारत, एशिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. विशेषज्ञों के अनुसार, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में चांद की ऊंचाई के कारण यह सबसे अच्छा और लंबे समय तक दिखेगा. बैंकॉक में रात 12:30 से 1:52, बीजिंग और हांगकांग में 1:30 से 2:52, टोक्यो में 2:30 से 3:52, और सिडनी में 3:30 से 4:52 तक ग्रहण दिखेगा. दुनिया की करीब 77% आबादी इस खगोलीय घटना को देख सकेगी. यूरोप और अफ्रीका में यह चांद निकलते समय थोड़े समय के लिए दिखेगा.
भारत में चंद्रग्रहण देखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. केरल के तिरुवनंतपुरम में ग्रहण से पहले चांद स्पष्ट दिखा. कोलकाता के बिरला म्यूजियम और बेंगलुरु के नेहरू प्लेनेटेरियम में हाई रिजोल्यूशन टेलीस्कोप लगाए गए हैं. बेंगलुरु में लोगों को ग्रहण का बेहतर अनुभव देने के लिए विशेष आयोजन किए गए हैं.
यह खगोलीय घटना 2025 की आखिरी होगी, क्योंकि अगला पूर्ण चंद्रग्रहण 2028 में दिखेगा. यह दुर्लभ नजारा खगोल प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर है. लोग इसे देखने के लिए उत्साहित हैं और वैज्ञानिक इसे अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण मान रहे हैं.
यह भी पढ़िए: चंद्र ग्रहण वाली रात को प्रेग्नेंट महिलाएं क्या करें और क्या न करें? ये हैं धार्मिक मान्यताएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…
Google AI Chips: दुनिया में चल रही एआई की अंधी रेस में अब गूगल ने…
2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…
पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…
Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…