Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Lunar Eclipse: 2025 का आखिरी चंद्रग्रहण आज रात 9:56 से, भारत में 3.28 घंटे तक दिखेगा; जानिए क्या रहेगा पीक टाइम

2025 का आखिरी चंद्रग्रहण आज रात 9:56 से शुरू होकर और भारत में 3 घंटे 28 मिनट तक दिखेगा. ब्लड मून 82 मिनट तक रहेगा. देश में बेंगलुरुऔर कोलकाता समेत अनेक शहरों में लोग टेलीस्कोप के जरिए चंद्रग्रहण का नजारा देख रहे.

Final Lunar Eclipse of 2025: साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज रात 9:56 बजे से शुरू होगा. यह पूर्ण चंद्रग्रहण, यानी ब्लड मून, भारत में 3 घंटे 28 मिनट तक दिखाई देगा, जिसमें 82 मिनट तक चांद लाल-नारंगी रंग में नजर आएगा. 27 जुलाई, 2018 के बाद यह भारत में दिखने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. इस दौरान पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आएगी, जिससे चांद पर उसकी छाया पड़ेगी. इसे देश के हर हिस्से से बिना किसी चश्मे या फिल्टर के नंगी आंखों से देखा जा सकता है. हालांकि, टेलीस्कोप से यह नजारा और साफ दिखेगा.

वैश्विक स्तर पर कैसी होगी दृश्यता?

यह चंद्रग्रहण भारत, एशिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. विशेषज्ञों के अनुसार, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में चांद की ऊंचाई के कारण यह सबसे अच्छा और लंबे समय तक दिखेगा. बैंकॉक में रात 12:30 से 1:52, बीजिंग और हांगकांग में 1:30 से 2:52, टोक्यो में 2:30 से 3:52, और सिडनी में 3:30 से 4:52 तक ग्रहण दिखेगा. दुनिया की करीब 77% आबादी इस खगोलीय घटना को देख सकेगी. यूरोप और अफ्रीका में यह चांद निकलते समय थोड़े समय के लिए दिखेगा.

Chandra Grahan 2025

भारत में चंद्रग्रहण देखने की तैयारियां

भारत में चंद्रग्रहण देखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. केरल के तिरुवनंतपुरम में ग्रहण से पहले चांद स्पष्ट दिखा. कोलकाता के बिरला म्यूजियम और बेंगलुरु के नेहरू प्लेनेटेरियम में हाई रिजोल्यूशन टेलीस्कोप लगाए गए हैं. बेंगलुरु में लोगों को ग्रहण का बेहतर अनुभव देने के लिए विशेष आयोजन किए गए हैं.

chandra grahan

अगला पूर्ण चंद्रग्रहण 2028 में दिखेगा

यह खगोलीय घटना 2025 की आखिरी होगी, क्योंकि अगला पूर्ण चंद्रग्रहण 2028 में दिखेगा. यह दुर्लभ नजारा खगोल प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर है. लोग इसे देखने के लिए उत्साहित हैं और वैज्ञानिक इसे अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण मान रहे हैं.

यह भी पढ़िए: चंद्र ग्रहण वाली रात को प्रेग्नेंट महिलाएं क्या करें और क्या न करें? ये हैं धार्मिक मान्यताएं



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital