Hockey Asia Cup 2025: राजगीर में रविवार को खेले गए हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की. पूरे मैच में भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाया और एकतरफा मुकाबले में कोरिया को कोई मौका ही नहीं दिया.
मैच की शुरुआत ही धमाकेदार रही. पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी. इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने दो और गोल ठोक दिए जिससे कोरिया की टीम दबाव में आ गई. चौथे क्वार्टर में अमित रोहिदास ने एक और गोल करके भारत की जीत को पक्का कर दिया.
इसे भी पढ़ें-क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज, इसी महीने होगी Virat Kohli और Rohit Sharma की मैदान पर धमाकेदार वापसी
कोरिया ने बीच में वापसी की कोशिश जरूर की और एक गोल भी किया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उन्हें आगे बढ़ने का कोई मौका नहीं दिया. भारत की टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही और फाइनल में भी उसी लय को बरकरार रखा.
इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ एशिया कप का खिताब अपने नाम किया बल्कि 2026 हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया. यह भारत का चौथा एशिया कप खिताब है इससे पहले 2007, 2011 और 2017 में टीम इंडिया ने यह ट्रॉफी जीती थी.
इसे भी पढ़ें-Lunar Eclipse: 2025 का आखिरी चंद्रग्रहण रात 9:56 से शुरू, भारत में 3.28 घंटे तक दिखेगा; जानिए पीक टाइम
जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को बधाइयां मिल रही हैं और लोग टीम इंडिया की तारीफों कर रहे हैं. कोच और कप्तान ने खिलाड़ियों की मेहनत और टीम वर्क को जीत का सबसे बड़ा कारण बताया है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…