दुनिया

चीन के रईसों का विदेशी ब्रांड्स से मोहभंग, जानिए क्यों Louis Vuitton और Gucci से दूरी बना रहे हैं अमीर चीनी?

China Luxury Market Down: पूरी दुनिया को अपना डंपिंग ग्राउंड बनाने वाला चीन अब खुद ही मंदी की चपेट में दिख रहा है. यहां ग्लोबल लग्जरी ब्रांड्स की बिक्री में काफी कमी देखने को मिल रही है. जिसमें लुई विटॉन, Bottega Veneta सहित गुची और बैलेंसिया जैसे इंटरनेशनल ब्रांड्स भी शामिल हैं. इन ब्रांड्स की बिक्री में कम से कम 10 प्रतिशत की गिरावट हुई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन लग्जरी ब्रांड्स की बिक्री में गिरावट का सबसे बड़ा कारण विदेशी संपत्ति (ऑफशोर वेल्थ) पर पर टैक्स लगाना है. चीन ने इस समय विदेशी संपत्ति पर टैक्स लगाने का अभियान शुरू किया है. जिसने देश के शेयर बाजारों से लेकर कैसीनो तक पर असर डाला है. इस वजह से देश के सबसे अमीर लोग इन विदेशी ब्रांड्स पर कम खर्च कर रहे हैं.

लुई विटॉन से लेकर गुची तक की बिक्री घटी

ब्लूमबर्ग (Bloomberg) की रिपोर्ट में बताया गया है कि जुलाई महीने में चीन में मौजूद 25 सबसे बड़े लग्जरी ब्रांड्स की बिक्री में 10% की गिरावट दर्ज की गई है. इससे पहले जून महीने में भी यह गिरावट देखने को मिली थी.

रिपोर्ट के मुताबिक लुई विटॉन (Louis Vuitton) और Dior के साथ-साथ गुची (Gucci), Bottega Veneta और बैलेंसिया (Balenciaga)  जैसे बड़े ब्रांड्स में डबल डिजिट में गिरावट देखने को मिली है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक इस गिरावट का असर अन्य बड़े लग्जरी ब्रांड्स जैसे Chanel और Prada पर भी देखने को मिल रही है. इन ब्रांड्स की ग्रोथ भी काफी धीमी हो गई है.

भस्मासुर बनी चीन की नई टैक्स नीति

गौरतलब है कि चीन को कभी वैश्विक लग्जरी उद्योग की सबसे बड़ी ताकत माना जाता था. लेकिन अब देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार कमजोर पड़ रही है. जिसकी वजह से मध्यम वर्ग अपने खर्च को कम कर रहा है. ऐसे में कंपनियों के लिए अमीर ग्राहकों को लुभाना ज्यादा मुश्किल हो रहा है.

वैश्विक लग्जरी ब्रांड्स की बिक्री में गिरावट का सबसे बड़ा कारण चीन सरकार की नई टैक्स नीति है. अर्थव्यवस्था की रफ्तार कम हो रही है, जिसकी वजह से सरकार देश की पूंजी को विदेश जाने से रोकने के लिए टैक्स बढ़ाने जैसे बड़े कदम उठा रही है. चीन की सरकार ने विदेशी निवेश, ऑफशोर संपत्तियों और निवेश से होने वाली कमाई पर टैक्स बढ़ा दी है. जिसकी वजह से अमीर लोग अपने खर्च को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं.

जुलाई में 6 प्रतिशत रही सेल ग्रोथ

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन के खुदरा क्षेत्र में बिक्री की बढ़ोतरी जुलाई में करीब 6 प्रतिशत तक रही. जो कि चीन जैसे बड़े बाजार के लिए काफी कम है. वहीं आभूषण और लग्जरी कारों जैसे बड़े खर्च वाले क्षेत्रों में भी 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. जो यह दिखाता है कि चीन के अमीर लोग अब अपने खर्च को लेकर सावधानी बरत रहे हैं.

ये भी पढ़ें- भारत की GDP ग्रोथ पर बड़ा सवाल! आंकड़ों की चमक के पीछे क्या है असली कहानी?

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नजर रखने वाले अर्थशास्त्रियों का मानना है कि चीन में व्यापार कर रही लग्जरी कंपनियों के लिए आने वाले अगस्त और अन्य महीने बेहद महत्वपूर्ण होंगे. अगर बाजार में मौजूद उपभोक्ताओं का भरोसा नहीं लौटता है तो चीन में लग्जरी मार्केट की सुस्ती और गहरी हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

2 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

8 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

26 minutes ago

पीएम श्री स्कूल में चला स्वच्छता का महाअभियान; अधिकारियों और बच्चों ने मिलकर किया श्रमदान, लगाए पौधे

पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…

34 minutes ago

2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 से पलटा मैच! जानिए कौन हैं सुजीत कलकल, जिन्होंने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…

44 minutes ago