दुनिया

सिंगापुर में पीयूष गोयल ने वैश्विक दिग्गजों से की मुलाकात, भारत में निवेश का दिया न्योता

Piyush Goyal Singapore Visit: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर दौरे के दौरान कई वैश्विक कंपनियों और निवेश संस्थानों के प्रमुखों से मुलाकात कर भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति, निवेश केंद्रित सुधारों और विभिन्न क्षेत्रों में उभर रहे अवसरों को सामने रखा. उन्होंने कहा कि भारत आज दीर्घकालिक निवेश और वैश्विक साझेदारी के लिए दुनिया के सबसे आकर्षक गंतव्यों में से एक बनता जा रहा है.

पीयूष गोयल ने दिलहान सांद्रासेगारा से की मुलाकात

पीयूष गोयल ने सिंगापुर की प्रमुख निवेश कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दिलहान सांद्रासेगारा से मुलाकात की. इस दौरान भारत और टेमासेक के बीच निवेश संबंधों को और मजबूत बनाने तथा भारत की विकास यात्रा में कंपनी की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई. गोयल ने कहा कि भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद, निवेश को प्रोत्साहित करने वाले सुधार और विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ते अवसर वैश्विक निवेशकों के लिए दीर्घकालिक साझेदारी की अपार संभावनाएं प्रस्तुत करते हैं.

व्यापार एवं निवेश संबंधों को विस्तार देने के अवसरों पर चर्चा

इस बीच, केंद्रीय मंत्री ने सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के अध्यक्ष मार्क ली के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की. इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत और सिंगापुर के बीच उद्योग जगत के सहयोग को और मजबूत करने तथा व्यापार एवं निवेश संबंधों को विस्तार देने के अवसरों पर चर्चा की. गोयल ने कहा कि दोनों देशों के व्यापारिक समुदाय मजबूत आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने, नए अवसर पैदा करने और निवेश बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. सिंगापुर में पीयूष गोयल ने फोर्टिस हेल्थकेयर के अध्यक्ष लियो पुरी और आईएचएच हेल्थकेयर के समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. प्रेम नायर से भी मुलाकात की.

यह भी पढें: ‘वन्दे मातरम् तो बहाना है, असल मकसद तो…’, मायावती ने एक बात में सबको लपेटा

भारत का तेजी से विकसित हो रहा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र

बैठक में भारत और सिंगापुर के बीच स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सा प्रौद्योगिकी और निवेश सहयोग को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा हुई. गोयल ने कहा कि भारत का तेजी से विकसित हो रहा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र वैश्विक निवेशकों और संस्थाओं के लिए बड़े अवसर प्रदान कर रहा है. देश में स्वास्थ्य अवसंरचना (हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर) के विस्तार और बढ़ती मांग के कारण यह क्षेत्र निवेश के लिए बेहद आकर्षक बन गया है. मंत्री ने टर्नर एंड टाउनसेंड एशिया-प्रशांत के प्रबंध निदेशक ब्रायन शप्ट्राइन से भी मुलाकात की. इस दौरान भारत के तेजी से बढ़ते बुनियादी ढांचा क्षेत्र और वैश्विक निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया.

पीयूष गोयल ने भारत-सिंगापुर बिजनेस फोरम में भी भाग लिया

गोयल ने कहा कि भारत की निवेश-आधारित विकास रणनीति अवसंरचना तथा उससे जुड़े क्षेत्रों में लगातार नए अवसर पैदा कर रही है. परिवहन, शहरी विकास, औद्योगिक गलियारे और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश की संभावनाएं मौजूद हैं. इससे पहले पीयूष गोयल ने भारत-सिंगापुर बिजनेस फोरम में भी भाग लिया था, जहां उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति, निवेश अवसरों और कारोबार सुगमता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे सुधारों का उल्लेख किया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने व्यापारिक वातावरण को अधिक निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. इसके परिणामस्वरूप भारत वैश्विक कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश और विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

56 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago