अमेरिकी अरबपति एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप
Cyber Attack on X: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एलन मस्क के साथ होने वाला इंटरव्यू साइबर हमले की वजह से कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. हालांकि बाद में एलन मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति से कई सवाल किए. तो दूसरी ओर एलन मस्क ने खुद ही इस साइबर हमले की जानकारी दी है. 40 मिनट देरी से शुरू हुई इस बातचीत को दस लाख से ज़्यादा लोगों ने लाइव देखा.
यूएस ईस्टर्न टाइम के अनुसार, एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप के साथ इंटरव्यू सोमवार की शाम 8 बजे के लिए निर्धारित था. मस्क ने एक पोस्ट में बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि एक्स पर बहुत बड़ा डीडीओएस हमला हुआ है. इसे बंद करने पर काम किया जा रहा है. हम कम संख्या में लाइव दर्शकों के साथ इंटरव्यू को आगे बढ़ाएंगे और बाद में बातचीत को पोस्ट करेंगे. हालांकि X पर ये लाइव स्ट्रीम बातचीत सोमवार को रात 8:42 बजे शुरू की जा सकी. क्योंकि तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसमें देरी हुई. अरबपति और टेस्ला व एक्स के सीईओ एलन मस्क ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इंटरव्यू लिया और हाल ही में उनके ऊपर हुए हमले के बारे में खुलकर बात की.
इस इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने हमले को ‘कड़ी चोट’ बताया और कहा कि यह एक अवास्तविक स्थिति थी. इंटरव्यू के दौरान जब मस्क ने पूछा, “आपके लिए गोलीबारी कैसी रही? तो ट्रंप ने इसका जवाब देते हुए कहा कि गोलीबारी “सुखद नहीं थी और यह बहुत कड़ी चोट थी. यह एक जोरदार झटका था.” हमले को लेकर ट्रंप ने कहा कि जब कान में कुछ लगा तो मैं तुरंत समझ गया था कि यह गोली है. जिस क्षण गोली लगी और नीचे गिरे तो उनके दिमाग में एकमात्र सवाल था “कितने लोग मारे गए? क्योंकि हमारे पास वहां भारी भीड़ थी. इसलिए मैंने कहा, ‘कितने लोग मारे गए हैं? क्योंकि मुझे पता था कि अन्य गोलियां भी चल रही हैं.
बता दें कि एलन मस्क ने अमेरिका में चल रहे विवाद के बीच पहले डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति जो बाइडेन का समर्थन किया था लेकिन अब उन्होंने अपना समर्थन ट्रंप को दे दिया है. यहां तक कि ट्रंप के अभियान का समर्थन करने के लिए एक सुपर पीएसी भी शुरू किया है. मस्क के समर्थन के बाद ट्रंप ने अपना रुख बदल दिया है. इस साक्षात्कार ने ट्रंप को अपने पारंपरिक आधार से परे व्यापक दर्शकों तक पहुंचने का अवसर प्रदान किया. मस्क ने कहा कि उन्होंने ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव का समर्थन इसलिए किया है क्योंकि पिछले महीने पेंसिल्वेनिया में हत्या के प्रयास के दौरान ट्रंप ने मुट्ठी बांधते हुए जो जोश दिखाया वह काबिलेतारीफ है. ट्रंप ने कहा था कि हम लड़ेंगे. पीछे नहीं हटेंगे.
जानकारों की मानें तो डिस्ट्रिब्यूटेड डेनियल-ऑफ-सर्विस अटैक (डीडीओएस) एक प्रकार का साइबर हमला है, जिसमें साइबर हमलावर ट्रैफिक को बढ़ाकर किसी वेबसाइट, सर्वर या नेटवर्क संसाधन को प्रभावित करता है. पूर्व राष्ट्रपति को जनवरी 2021 में एक्स से स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था. उस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ट्विटर के नाम से जाना जाता था. हालांकि, बाद में मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया और उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर लगा प्रतिबंध भी हटा लिया था. ट्रंप की अगस्त 2023 में एक्स पर वापसी हुई और उन्होंने एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी. ट्रंप की एक्स पर वापसी के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या 300,000 और बढ़ गई. उनके कुल 88.3 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं. उनके ट्रुथ अकाउंट पर 7.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वे ट्रुथ प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं. मालूम हो कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव की रेस से अपना नाम वापस ले लिया था. अब उनकी जगह डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति की रेस में कमला हैरिस हैं. वह रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप को आगामी चुनाव में चुनौती देती हुई दिखाई देंगी.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…