मनोरंजन

एक बार फिर विवादों में घिरे Bigg Boss 17 विनर मुनव्वर फारूकी, स्टैंडअप शो में बोल गए थे ऐसी बात कि मांगनी पड़ी माफी

Munawar Faruqi Controversy: सलमान खान होस्टेड रियलिट शो बिग बॉस 17 के विनर रहे स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी एक बार फिर विवादों में घिर गए है. दरअसल, मुनव्वर ने मुंबई में एक स्टैंड-अप कॉमेडी परफॉर्मेंश के दौरान कोंकण में रहने वाले लोगों को लेकर मजाक-मजाक में कुछ ऐसी बातें कही थीं जिन्हें देखने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कुछ नेता और बीजेपी नेता नितेश राणे उनके खिलाफ भड़क उठे थे.

मुनव्वर फारूकी ने कॉमेडी करते हुए इस्तेमाल किए हुए एक अपशब्द की वजह से उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा था. बीजेपी नेता नितेश राणे ने उन्हें चेतावनी भी दे डाली थी. अब इस कंट्रोवर्सी के बाद मुनव्वर ने सार्वजनिक तौर पर सभी से माफी मांगी है.

क्यों विवादों में फंसे मुनव्वर?

दरअसल, स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर ने कुछ हफ्ते एक शो किया था जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के कोंकणी समुदाय पर एक टिप्पणी की थी और अपशब्द का प्रयोग किया था. मुनव्वर ने कहा था कोंकणी लोग चू**** बनाते हैं. यानि कोंकणी लोग बेवकूफ बनाते हैं. कोंकणी समुदाय के लिए मुनव्वर ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया उसपर विवाद हो गया. मुनव्वर पर कोंकणी समुदाय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

मुनव्वर ने वीडियो शेयर कर मांगी माफी

मुनव्वर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए कोंकण में रहने वाले लोगों से माफी मांगी है. इससे पहले भी मुनव्वर के खिलाफ साल 2021 में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के लिए शिकायत दर्ज की गई थी. इस शिकायत के बाद मुनव्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. कुछ दिनों तक वो पुलिस की हिरासत में थे. यही वजह है कि कोंकण के मुद्दे पर कंट्रोवर्सी ज्यादा बढ़ न जाए, इससे पहले ही मुनव्वर ने कोंकण में रहने वाले तमाम लोगों से माफी मांग ली है.

ये भी पढ़ें: गुलशन कुमार: आम लोगों की नब्ज पहचानते थे ‘कैसेट किंग’, अंडरवर्ल्ड डॉन से भिड़े तो गंवाई थी जान

इरादा ठेस पहुंचाना नहीं था-मुनव्वर ने कहा

मुनव्वर फारूकी ने माफी मांगते हुए आगे कहा कि कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में ऑडियंस से मेरी कुछ बातचीत हुई थी लेकिन ये मजाक भी नहीं था सिर्फ बातें थीं. उस समय कोंकण के बारे में कुछ बात सामने आई थी. मैं जानता हूं कि तलोज में कई लोग रहते हैं जो कोंकण से हैं और मेरे कई सारे दोस्त भी वहां रहते हैं. लेकिन हम थोड़ा भटक गए और पूरी बात ही बदल गई. उनका मजाक उड़ाया है तो ऐसा नहीं था. मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था.

BJP नेता का फुटा गुस्सा

मुनव्वर फारुकी ने कहा शो पर सभी लोग थे मराठी लोग थे, मुस्लिम लोग थे, हिंदू लोग थे. लेकिन जब हम इस तरह की चीजें इंटरनेट पर देखते हैं और इसे नोटिस करते हैं तब हमें समझ आता है कि मामला क्या है. मैं माफी मांगना चाहता हूं और सभी को सॉरी कहना चाहता हूं. बता दें कि इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के MLA नितेश राणे ने रिएक्शन दिया था और धमकाते हुए कहा था कि उन्हें मुनव्वर जैसे हरे सांप को पाकिस्तान भेजने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा.

पहले भी जेल जा चुके हैं मुनव्वर

बता दें कि इससे पहले भी कई बार मुनव्वर के जोक्स पर विवाद हो चुका है. साल 2021 में मुनव्वर पर  धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा था. उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित कमेंट किए थे. उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. इससे पहले भी वो कई संवेदनशील विषयों पर बोलकर सुर्खियों में रह चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

5 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

5 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago