Bharat Express DD Free Dish

नए टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नई रणनीति में ट्रंप, भारत के निर्यात पर खतरा

US new tariffs: अमेरिका सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप प्रशासन सेक्शन 232 के तहत नई जांच शुरू कर सकता है. बड़ी बैटरियां, केमिकल और औद्योगिक उपकरणों पर टैरिफ भारत जैसे देशों को प्रभावित कर सकते हैं.

US new tariffs: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में ट्रंप सरकार के कई टैरिफ को खत्म कर दिया है. इसके बाद अब अमेरिका कुछ नए उत्पादों पर भारी आयात शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है.

किन उत्पादों पर असर

रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़ी बैटरियां, कास्ट आयरन, प्लास्टिक पाइप, इंडस्ट्रियल केमिकल, पावर ग्रिड और टेलीकॉम उपकरण जैसे सेक्टर इस दायरे में आ सकते हैं. अगर ये टैरिफ लागू होते हैं तो भारत जैसे देशों पर असर पड़ सकता है, खासकर मेटल और औद्योगिक पुर्जों के निर्यात पर.

सेक्शन 232 का इस्तेमाल

ये टैरिफ 1962 के ट्रेड कानून के सेक्शन 232 के तहत लगाए जा सकते हैं. यह प्रावधान राष्ट्रपति को राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर आयात पर शुल्क लगाने का अधिकार देता है. पहले भी स्टील, एल्युमिनियम और ऑटो पार्ट्स पर इसी सेक्शन का इस्तेमाल किया गया था.

व्हाइट हाउस का बयान

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के लिए राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है और प्रशासन हर कानूनी अधिकार का इस्तेमाल करेगा.

कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट के तहत ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के ज्यादातर टैरिफ को खत्म कर दिया, लेकिन सेक्शन 232 पर कोई टिप्पणी नहीं की. अभी यह साफ नहीं है कि नई जांच कब शुरू होगी और टैरिफ कब लागू होंगे.

ये भी पढ़ें-इमरान खान के आंखों का इलाज, जेल से अस्पताल तक कड़ी सुरक्षा

भारत पर संभावित असर

पहले स्टील और एल्युमिनियम पर लगे टैरिफ से भारत समेत कई देशों ने जवाबी कार्रवाई की थी. अगर नए टैरिफ लागू होते हैं तो भारत की ग्लोबल सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read