कोई सीक्रेट या ओपन ट्रुथ?
अपने दावों को लेकर नोबेल की मांग करने वाले डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अब एक नया दावा कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एक चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मई में भारत और पाकिस्तान लगभग परमाणु युद्ध (India Pakistan Nuclear War) के कगार पर पहुंच गए थे और उन्होंने ही टैरिफ और ट्रेड की धमकी देकर इस खतरे को टाला. यह दावा उन्होंने उसी इंटरव्यू में किया, जहां उन्होंने पाकिस्तान समेत कई देशों द्वारा अंडरग्राउंड परमाणु परीक्षण किए जाने की बात कही.
ट्रंप (Donald Trump) का कहना है कि उन्होंने अब तक 8 युद्ध रुकवाए हैं, जिनमें से अधिकतर ट्रेड वॉर की धमकियों से रुके. हालांकि, भारत इस दावे से कभी सहमत नहीं हुआ है, लेकिन ट्रंप का यह बयान एक बार फिर दक्षिण एशिया की परमाणु राजनीति को सुर्खियों में ले आया है.
उन्होंने ने कहा कि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में जितने भी युद्ध रुकवाए हैं, उनमें से 60 प्रतिशत उन्होंने टैरिफ धमकी से रुकवाए. उन्होंने कहा कि अगर टैरिफ और ट्रेड की धमकी नहीं दी होती तो वह ये युद्ध रुकवा नहीं पाते. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान अंडरग्राउंड परमाणु परीक्षण कर रहा है, जिसकी वजह से भूकंप के झटके आते हैं. उन्होंने कहा कि रूस, चीन और नॉर्थ कोरिया जैसे देश भी परमाणु परीक्षण कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: डंपर में यम सवार था! एक-एक करके 17 वाहनों को रौंदा, 11 लोगों की मौत; जयपुर में शवों के टुकड़े
पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 से 10 मई के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच छोटी सी जंग चली थी. भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करके पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को धमकी दी थी कि अगर वह नहीं रुके तो अमेरिका के साथ व्यापार नहीं कर पाएंगे. हालांकि, भारत ने कभी भी इस पर स्वीकृति नहीं जताई है.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…